Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना

Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आशा भोसले कार्डिक अरेस्ट के चलते अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 92 वर्षीय सिंगर की हालत को लेकर देशभर में चिंता है. उनका इलाज इमरजेंसी यूनिट में चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई हस्तियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

Asha Bhosle News: भारतीय संगीत की अमर आवाज और सुरों की मलिका आशा भोसले की अचानक बिगड़ी तबीयत ने पूरे देश को झकझोर दिया है. कार्डियक अरेस्ट के चलते 11 अप्रैल को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में उनका इलाज जारी है. 92 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय रहीं आशा भोसले की हालत को लेकर फैंस, कलाकार और राजनीतिक हस्तियां लगातार चिंता जता रहे हैं.

कार्डियक अरेस्ट से बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

जानकारी के मुताबिक, आशा भोसले को 11 अप्रैल को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई. तत्काल उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. उम्र के लिहाज से यह स्थिति बेहद संवेदनशील मानी जा रही है, फिलहाल अस्पताल की ओर से कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि उनकी स्थिति स्थिर बनी रहे.

92 की उम्र में भी सुरों की साधना, बेमिसाल हैं आशा

आशा भोसले केवल एक गायिका नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की जीवित विरासत हैं. उन्होंने अपने करियर में हजारों गाने गाए और हर शैली में खुद को साबित किया. 92 साल की उम्र में भी वह सक्रिय नज़र आतीं थीं उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी समेत कई भाषाओं में अपनी आवाज दी. उनकी आवाज में जो विविधता और भावनात्मक गहराई है, उसने उन्हें पीढ़ियों का पसंदीदा बना दिया. उनकी तबीयत खराब होने की खबर ने लोगों को झकझोर दिया है.

फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक दुआओं का दौर

जैसे ही आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़ आ गई. फैंस लगातार उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने भी चिंता जताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की है. अस्पताल के बाहर भी लोगों की नजरें हर अपडेट पर टिकी हुई हैं. हर कोई बस यही चाहता है कि सुरों की यह अमूल्य आवाज जल्द स्वस्थ होकर फिर से मुस्कुराती नजर आए.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुःख, की स्वस्थ होने की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आशा भोसले की सेहत को लेकर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उन्हें दुःख हुआ है. उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रार्थना की.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us