
Art Director Nitin Desai Suicide : मशहूर बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने ND स्टूडियो में लगाई फांसी, सलमान-ऋतिक जैसे स्टारों के लिए कर चुके हैं ये काम
बॉलीवुड इडंस्ट्री के लिए बेहद दुखद खबर सामने आयी है.बॉलीवुड की तमाम बड़ी सुपरहिट फिल्मों में शूटिंग सेट डिजाइन तैयार करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने मुम्बई के पास करजत स्थित अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.इस घटना के बाद फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
हाईलाइट्स
- बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने किया सुसाइड
- नितिन देसाई ने करजत स्थित अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर दी जान
- जोधा अकबर,प्रेम रतन धन पायो,हम दिल दे चुके सनम फ़िल्म के सेट डिजाइन किए थे,4 बार मिला राष्ट्रीय पुरुष
Bollywood art director Nitin Desai hanged himself : बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने करजत स्थित अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है और शोक की लहर दौड़ गई.नितिन देसाई बॉलीवुड फिल्मों में शूटिंग सेट डिजाइन करते थे.बॉलीवुड की तमाम सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने सेट डिजाइन किया. जिसको लेकर उन्हें चार बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया. हालांकि उन्होंने अपने इस स्टूडियो में आत्महत्या क्यों की, यह बड़ा सवाल है. पुलिस भी इस मामले में पड़ताल में जुटी हुई है. बॉलीवुड के तमाम अभिनेता ने नितिन देसाई के निधन पर दुख जताया है.

मशहूर आर्ट डायरेक्टर 58 वर्षीय नितिन देसाई ने करजत स्थित एनडी स्टूडियो में आत्मत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली.घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है. उधर बॉलीवुड में नितिन देसाई के सुसाइड की खबर लगते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.


विदेशी डायरेक्टर को नहीं पसन्द आया था स्टूडियो ,तब बनाया एनडी स्टूडियो

सलमान-ऋतिक इस स्टूडियो में कई दिन शूटिंग के दौरान रुके
नितिन देसाई ने एनडी स्टूडियो में एक करोड़ क्लास का शीश महल बनवाया था.प्राकृतिक और नेचर से भरपूर यह स्टूडियो अपने आप में एक अद्भुत छटा बिखेरता था. ऋतिक रोशन जोधा अकबर फिल्म के दौरान यहां सेट पर कई दिन बिताए. सलमान खान भी प्रेम रतन धन पायो फिल्म के लिए काफी दिन रुके थे. उन्होंने इस स्टूडियो की बहुत तारीफ की थी उन्हें यहां रुकना पसंद भी था.
बॉलीवुड में शोक की लहर
हमारे बीच अब आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई नहीं है आखिर उन्होंने यह कदम क्यों उठाया. इस बात की पुलिस जांच जरूर कर रही है. इस घटना के बाद बॉलीवुड में भी शोक की लहर है. बॉलीवुड के तमाम एक्टर और एक्ट्रेस ने नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी है.
