Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Anant Ambani-Radhika Pre Wedding: अनन्त अम्बानी-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी में दुनिया भर से दिग्गजों का आना हुआ शुरू ! जानिए कौन-कौन हस्तियां हो रही इस भव्य समारोह में शामिल

Anant Ambani-Radhika Pre Wedding: अनन्त अम्बानी-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी में दुनिया भर से दिग्गजों का आना हुआ शुरू ! जानिए कौन-कौन हस्तियां हो रही इस भव्य समारोह में शामिल
अनन्त अम्बानी-राधिका मर्चेंट, Image credit Original source

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के सबसे छोटे पुत्र अनंत अंबानी (Anant Ambani) की तीन दिवसीय प्री वेडिंग सेरेमनी में आज से शुरू हो गयी है. इस प्री वेडिंग सेरेमनी में कई जगत की तमाम हस्तियों का जामनगर (Jamnagar) में जमावड़ा लगना शुरू है. अनंत अंबानी की शादी राधिका मरचेंट से होने जा रही है हालांकि शादी जुलाई में होगी. इस प्री वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश से बड़े उद्योगपति क्रिकेटर्स और सिनेमाजगत से जुड़े कलाकारों को आमंत्रित किया गया है.

अनन्त और राधिका की प्रिवेडिंग सेरेमनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनकी शादी उद्योगपति वीरें मरचेंट की पुत्री राधिका मरचेंट से होने जा रही है. शादी से पहले ही गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी आयोजित की जा रही है.

यहां तीन दिन तक अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कई जगत के दिग्गज पहुंच चुके हैं. सुबह से ही आज कई चार्टर्ड विमान का आना लगा हुआ है. पूरे एयरपोर्ट को दुल्हन की तरह अतिथियों के स्वागत के लिए सजाया गया है. उनके स्वागत के लिए गरबा नृत्य और लोकगीत गाये जा रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इस प्री वेडिंग सेरेमनी में कौन-कौन सी हस्तियां शामिल हो रही है और क्या-क्या होने जा रहा है.

mukesh_ambani_family_ceremony_prewedding
अम्बानी परिवार, image credit original source

विदेश से इन दिग्गजों को निमंत्रण

जाहिर सी बात है मशहूर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष व चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर यदि कोई कार्यक्रम होगा तो उसमें देश ही नहीं विदेशी हस्तियां भी शामिल होगी. रिपोर्ट्स की माने तो इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में से मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, मॉर्गन स्टेनली के सीईओ ट्रेड पिक, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, डिज्नी के सीईओ बॉब इगर व अन्य अतिथि शामिल होंगे. 

उद्योग जगत व क्रिकेटर्स से ये हस्तियां होंगी शामिल

उद्योग जगत से दिग्गजों में गौतम अडानी और उनके परिवार, टाटा अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखर, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, गोदरेज परिवार, इंफोसिस के प्रमुख नंदन नीलेकणी, आरपीएसजी समूह के प्रमुख संजीव गोयनका, विप्रो के ऋषभ प्रेमजी, बैंकर उदय कोटक भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे. इसके साथ ही एयरटेल के अध्यक्ष सुनील मित्तल, सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के सीईओ पूनावाला को भी आमंत्रित किया गया है.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

गेस्ट लिस्ट में जिन लोगों का नाम है उनमें से सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार, एमएस धोनी और उनके परिवार, रोहित शर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या कुणाल पांड्या और ईशान किशन का नाम शामिल है. ड्वेन ब्रेवो, ट्रेंट बोल्ट हैं.

फिल्मी सितारों का जमावड़ा

अमिताभ बच्चन व परिवार, अक्षय कुमार परिवार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सैफ अली खान, अजय देवगन, काजोल समेत अन्य दिग्गज मौजूद रहेंगे. वहीं दिलजीत दोसांझ और हॉलीवुड पॉप आइकन रिहाना इसके साथ ही अन्य कलाकार भी इस समारोह में अपनी कला प्रस्तुत करेंगे.

अलग थीम पर आधारित होंगे कार्यक्रम

तीन दिन की प्री वेडिंग सेरेमनी कार्यक्रम अलग ही थीम पर आधारित होंगे. इन मेहमानों को दिल्ली और मुंबई से जामनगर तक लाने और वापस पहुंचाने के लिए चार्टर्ड प्लेन की भी व्यवस्था की गई है. पहले दिन के समारोह को एन इवनिंग इन एवरलैंड का नाम दिया गया है जहां मेहमानों से कॉकटेल पोशाक पहनने की उम्मीद की जाती है वहीं दूसरे दिन ए वॉक ऑन द वाईल्ड साइड की जाएगी, जिसमें जंगल फीवर का ड्रेस कोड होगा.

मेहमानों के स्वागत से सजा जामनगर

तीसरे दिन के लिए दो कार्यक्रम है जिसमें टस्कर ट्रेल्स और हस्ताक्षर की योजना बनाई गई है. पहला कार्यक्रम आउटडोर होगा जिसमें जामनगर की प्राकृतिक सुंदरता को दिखाया जाएगा और उसका आनंद लेंगे तो वहीं अंतिम जो कार्यक्रम है वह हेरिटेज भारतीय परिधान पर आधारित होगा. मेहमानों के स्वागत के लिए कहीं गरबा तो कहीं गुजराती नृत्य का भी आयोजन जगह-जगह दिखाई दे रहा है मेहमानों का आना शुरू हो चुका है इसके लिए ग्रीन रूम बनाए गए हैं जिसमें उन्हें फूलों से सजाया गया है उनके स्वागत के लिए अलग-अलग विशेष मिठाइयां और व्यंजन परोसे जा रहे हैं.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us