Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:किशोरी की सिर कटी लाश मिलने से इलाक़े में हड़कंप..शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस..!

फतेहपुर:किशोरी की सिर कटी लाश मिलने से इलाक़े में हड़कंप..शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस..!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

आज सुबह खागा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सड़क किनारे एक सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर: जनपद में बेख़ौफ़ बदमाशों का तांडव लगातार जारी है।जगह जगह हो रही सनसनीखेज वारदातों से पूरे ज़िले में दहशत का माहौल व्याप्त है।और ज़िले की पुलिस इन सब घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

ये भी पढ़े:फतेहपुर-बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े रेलवे केइंजीनियर को मारी गोली..मौत.!

एक बार फ़िर ज़िले की पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है।
मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के बरकतपुर गाँव के समीप खागा भादर रोड का जहां आज सुबह शौच क्रिया करने गए ग्रामीणों को सड़क किनारे एक खेत में एक लड़की की सिर कटी लाश दिखी जिसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के सिर व धड़ को बरामद कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस शिनाख़्त में जुटी...

शव को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा कि लड़की की उम्र क़रीब 16 साल की होगी।आपको बता दे कि हमलावरों ने बड़े ही बेहरमी के साथ लड़की का कत्ल किया है क्योंकि धड़ से सिर को पूरी तरह से अलग कर पास में ही फेंका गया था।पुलिस में धड़ व शव का बरामद कर लिया है।लेक़िन मरने वाली लड़की कौन थी इसकी शिनाख़्त अभी तक नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सभी ज़िले के सभी थानों में शव की फ़ोटो सर्कुलेट कर दी है।

जिले में लॉ-एंड-ऑर्डर की खुली पोल...

बीते दिनों में ज़िले के अलग अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हो रही ताबड़तोड़ अपराधिक घटनाओं पे अंकुश न लग पाने से ज़िले की पुलसिंग व्यवस्था की पोल खुल गई है।ज़िले में मानो पिछले कुछ दिनों के अंदर अपराधों की बाढ़ सी आ गई है।बावजूद इसके ज़िले की पुलिस के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि ज़िले की अधिकतर रोडो पर किसी भी प्रकार की पेट्रोलिंग या गश्ती पुलिस द्वारा नहीं की जा रही है।जिसके कारण हमलावर जब चाहे जहां पर आपराधिक घटनाओं को बड़े ही बेखौफी के साथ अंजाम दे फ़रार हो जाते हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us