
UP:कौशाम्बी में दर्दनाक सड़क हादसा.आठ लोगों की मौत.स्कॉर्पियो के ऊपर पलट गया बालू से भरा ओवरलोड ट्रक.!
On
यूपी के कौशाम्बी जनपद में बुधवार भोर पहर एक भयंकर सड़क हादसा हो गया..जिसमें स्कॉर्पियो सवार आठ लोगों की मौत हो गई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
कौशाम्बी:बुधवार भोर पहर कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत एक भयंकर सड़क हादसा हो गया।इस हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार ड्राइवर सहित आठ लोगों की मौत हो गई है।Kaushambi road accident
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज चौराहे में बुधवार तड़के क़रीब 3:30 बजे बालू लदा ओवरलोड ट्रक एक स्कॉर्पियो गाड़ी के ऊपर पलट गया।बताया जा रहा है कि ट्रक के ओवरलोड होने की वजह से उसका टायर फट गया औऱ वह अनियंत्रित होकर स्कार्पियो गाड़ी के ऊपर पलट गया।Kaushambi news
इस हादसे में स्कॉर्पियो के ड्राइवर समेत आठ लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई।जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि मृतक एक शादी समारोह से लौट रहे थे।मरने में वालों में महिलाएं औऱ बच्चे शामिल हैं।
Tags:
Related Posts
Latest News
28 Oct 2026 21:29:23
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
