Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:तीन साल की मासूम की रेप के बाद हत्या..ज़िले में 20 दिनों के अंदर तीसरी वारदात.!

UP:तीन साल की मासूम की रेप के बाद हत्या..ज़िले में 20 दिनों के अंदर तीसरी वारदात.!
लखीमपुर खीरी तीन साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या।

यूपी के लखीमपुर खीरी ज़िले में अपराध चरम सीमा पर पहुँच गया है..20 दिनों के भीतर रेप के बाद हत्या की तीन बड़ी वारदातें हो चुकी हैं..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

लखीमपुर खीरी:यूपी में क़ानून व्यवस्था नाम की शायद कोई चीज़ अब बची ही नहीं है।हर रोज़ एक से बढ़कर एक दिल दहला देने वाली आपराधिक वारदातें हो रहीं हैं।लेकिन अफ़सर हाँथ पर हाँथ धरे बैठे हुए हैं।ताजा मामला लखीमपुर खीरी जिला का है जहाँ की घटना रूह कंपा देने वाली है।एक तीन साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई है।देर रात हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई है।

ये भी पढ़ें-UP:रायबरेली में दिल दहला देने वाली वारदात..अपरहण के बाद भाई बहन की हत्या..बहन का कंकाल..भाई का शव बरामद..!

जानकारी के अनुसार सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव में 3 साल की बच्ची बुधवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। फिर वही से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें-विकास दुबे कांड:ख़ुशी दुबे को जेल में रखना पुलिस को पड़ेगा भारी..यह है वजह.!

गुरुवार की दोपहर जब गांव के लोग खेतों की ओर गए तो उन्हें गन्ने के खेत में उस बच्ची की लाश पड़ी मिली। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच देर रात तीन डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में बच्ची से रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। lakhimpur kheri rape murder 

इसके पहले ज़िले में ईशनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक किशोरी की रेप के बाद हत्या औऱ नीमगाँव थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक छात्रा की रेप के बाद हत्या की वारदात हो चुकी है।बीस दिनों के भीतर ज़िले में रेप के बाद हत्या की तीसरी बड़ी वारदात है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us