Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Viral Video: अब कानपुर में एक रिक्शेवाले के साथ मारपीट ज़बरन लगवाए धार्मिक नारे गिड़गिड़ाती रही मासूम बच्ची

Kanpur Viral Video: अब कानपुर में एक रिक्शेवाले के साथ मारपीट ज़बरन लगवाए धार्मिक नारे गिड़गिड़ाती रही मासूम बच्ची
Kanpur viral video का स्क्रीनशॉट

यूपी के कानपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों का एक समूह एक युवक के साथ मारपीट कर रहा है, औऱ जय श्री राम के नारे लगाए जा रहें हैं, एक छोटी बच्ची भी है जो पिटने वाले व्यक्ति के साथ है वह रोते गिड़गिड़ाते हुए पिट रहे व्यक्ति को बचाने का प्रयास करती है.क्या है पूरा मामला आइए जानतें हैं. Kanpur viral video mushlim man jay shree ram slogan

Kanpur Viral Video News: अब यूपी के कानपुर ज़िले से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक मुस्लिम युवक के साथ कुछ लोग मारपीट करते हुए जय श्री राम के नारे लगा रहें हैं। वीडियो में एक बच्ची भी है जो पिट रहे युवक से लिपटकर उसको बचाने का प्रयास करते हुए रोती व गिड़गिड़ाती है।वीडियो में पुलिस भी दिखाई पड़ती है।जो पिट रहे युवक को अपने साथ ले जा रही है लेकिन पुलिस की अभिरक्षा में भी हमलावर भीड़ उस युवक को पीट रही है।घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।Kanpur Viral Video Latest News in Hindi

कानपुर की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रवीना त्यागी ने अपने बयान में कहा कि थानाक्षेत्र बर्रा अन्तर्गत राम गोपाल चौराहे के पास कच्ची बस्ती में मार-पीट के वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही है।पीड़ित की शिकायत के आधार पर हमने प्राथमिकी दर्ज की है और हम क़ानूनी प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं।Kanpur viral video jay shree ram news

पीड़ित व्यक्ति इलाक़े के एक मुस्लिम परिवार का रिश्तेदार है जिसका अपने हिंदू पड़ोसियों के साथ क़ानूनी विवाद है। कानपुर पुलिस के बयान में कहा गया है कि जुलाई में दोनों परिवारों ने एक दूसरे के ख़िलाफ़ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया था।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us