Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के लिए पहुंचा धमकी भरा पत्र..!

UP:केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के लिए पहुंचा धमकी भरा पत्र..!
फ़ाइल फ़ोटो साध्वी निरंजन ज्योति।

कानपुर के घाटमपुर में एक स्थानीय भाजपा नेता के घर कथित तौर पर धमकी भरा पत्र पहुंचने से हड़कम्प मच गया..पत्र में स्थानीय नेता के साथ साथ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को भी जान से मारने की धमकी दी गई है..पढ़े पूरी खबर विस्तार से..

लखनऊ:कानपुर के घाटमपुर में रहने वाले स्थानीय भाजपा नेता आशीष शुक्ला उर्फ़ राम जी शुक्ला के घर धमकी भरा पत्र पहुंचने से हड़कम्प मच गया है।पत्र में भाजपा नेता आशीष शुक्ला के साथ साथ फतेहपुर से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को जान से मारने की धमकी दी गई है। (sadhvi niranjan jyoti)

ये भी पढ़े-दिल्ली हिंसा:अब तक क्या कुछ हुआ..जा चुकी हैं 13 जानें..250 से ज़्यादा अस्पताल में..!

जानकारी के अनुसार घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ला उर्फ़ राम जी के घर एक धमकी भरा पत्र पहुंचा है।पत्र लाल रंग से लिखा गया है।जिसमें आशीष शुक्ला और साध्वी निरंजन ज्योति को जान से मारने की धमकी दी गई है।पत्र में लिखा गया है कि उस हिन्दू वादी नेता (साध्वी निरंजन ज्योति) का नम्बर तो बाद में आएगा पहले तुझे(आशीष शुक्ला) जान से हाँथ धोना पड़ेगा।

ये भी पढ़े-UP:विश्व की नायाब कलाकृति होगा..अयोध्या में बनने जा रहा राम मंदिर..!

क़रीब 9 लाइन में लिखे इस धमकी भरे पत्र में अंतिम की लाइनों में खुली चेतावनी दी गई है कि- 'अब बच के दिखा और बचा के दिखा अपनी हिंदूवादी नेती को'।

इसके बाद पत्र के सबसे आखिर में 'इस्लामी हुकूमत जिंदाबाद' लिखा हुआ है।

इस मामले में युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए घाटमपुर सीओ ने बताया कि आशीष शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पूरे मामले की जांच की जा रही है।और जल्द ही पत्र भेजने को गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us