Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:गढ़ीवा हत्याकांड-खुलासा:सपा नेता के भतीजे के क़त्ल में पत्नी ने ही प्रेमी संग रची थी हत्या की साजिश.!

फतेहपुर:गढ़ीवा हत्याकांड-खुलासा:सपा नेता के भतीजे के क़त्ल में पत्नी ने ही प्रेमी संग रची थी हत्या की साजिश.!
घटना का खुलासा करते एसपी कैलाश सिंह

शहर के बहुचर्चित गढ़ीवा हत्याकांड में सपा नेता के भतीजे की हत्या का खुलासा पुलिस ने चौबीस घण्टे के अंदर कर हत्याकांड में शामिल दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर: जिस्मानी हवस को पूरा करने के लिए शादी जैसे पवित्र बंधन की भी मर्यादाएं लांघना मानो अब आम बात हो गई है। लेक़िन ऐसे नाजायज़ सम्बन्धो का जब अपनो के बीच भंडाफोड़ हो जाता है तो लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं और फ़िर होता है रिश्तों का क़त्ल..

यह भी पढ़े: सपा नेता के भतीजे की हुई हत्या में सीसीटीवी और मोबाइल के सहारे पुलिस जांच में जुटी नज़दीकियों पर शक.!

ऐसे ही एक मामले का खुलासा गुरुवार को ज़िले की पुलिस ने किया है। शहर के जाने माने व्यवसायी व सपा नेता महेंद्र यादव के भतीजे जितेन्द्र यादव उर्फ कल्लू की हत्या बीते मंगलवार देर रात उसके ही बेडरूम में बड़े ही निर्दयतापूर्वक के साथ हो जाती है। इस मामले में सपा नेता व बहुआ ब्लाक प्रमुख पति महेंद्र यादव की तरफ़ से अज्ञात लोगों के खिलाफ बुधवार को हत्या का मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज कराया जाता है जिसके बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट जाती है।और गुरुवार को सदर कोतवाली व सर्विलांस की टीम ने हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज वारदात का चौबीस घण्टे के अंदर खुलासा कर दिया।

पत्नी की बातों से हुआ पुलिस को शक...

घटना के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जांच में ही यह आशंका होने लगी थी कि देर रात घर के अंदर हुई इस घटना में किसी क़रीबी का ही हाँथ है।जब पुलिस ने घटना के बाबत मृतक जीतेन्द्र की पत्नी निशा देवी से पूछताछ की तो उसने बताया कि घर के अंदर दो लोग दाख़िल हुए थे और उन्होंने मुझे बांधकर अलग कमरे में बन्द कर दिया था इसके बाद वह घर मे लूट करने लगे जिसका मेरे पति ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े: सपा नेता व ब्लॉक प्रमुख के भतीजे की चाकुओं से गोदकर हत्या इलाके में तनाव.!

मृतक की पत्नी द्वारा बताई गई यह कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही थी क्योंकि घर के बाहर मोड़ पर लगे हुए सीसीटीवी से यह साफ़ ज़ाहिर हो रहा था कि घर के अंदर केवल एक लोग ही दाख़िल हुआ है।फ़िर पत्नी ने दो लोगों की बात क्यों बताई इसके अलावा पुलिस ने पत्नी के मोबाइल को भी कब्ज़े में लेकर खंगालना शुरू किया तो पूरी कहानी पुलिस को समझ मे आ गई और जब आज पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म क़बूल लिया।

दो साल से पति के पीठ पीछे होटल के मैनेजर से चल रहे थे पत्नी के जिस्मानी रिश्ते...

सपा नेता महेंद्र यादव का वर्मा तिराहे पर एक महिन्द्रा कांटिनेंटल के नाम से आलीशान होटल है।होटल सहित महेंद्र यादव के सभी बिज़नेस की देखरेख उनका भतीजा जीतेन्द्र उर्फ कल्लू यादव ही करता था।कल्लू ने विकास यादव नाम के एक व्यक्ति को अपने होटल में बतौर मैनेजर नियुक्त कर लिया। कल्लू और विकास में दोस्ती हो गई और विकास कल्लू के घर भी आने जाने लगा इस बीच कल्लू की पत्नी और विकास के बीच एक रिश्ता पनपने लगा जो जिस्मानी मोहब्बत तक पहुंच गया इसी बीच एक रोज विकास और अपनी पत्नी को जितेंद्र उर्फ कल्लू ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और कल्लू ने विकास को अपने होटल की नौकरी से निकाल दिया।

यह भी पढ़े: फ़तेहपुर रिश्तों का कत्ल पत्नी से छोटे भाई के नाजायज़ रिश्तों की लगी जब भनक तो पति ने कर दी हत्या.!

लेक़िन उसकी पत्नी और विकास के बीच का रिश्ता चलता रहा दोनों व्हाट्सएप और फोन के जरिए रोज घण्टो बात करते रहे। और दोनों ने इस जिस्मानी प्यार को मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाने का निर्णय लिया लेक़िन उनके इस प्यार के बीच कल्लू आ रहा था तो कल्लू की पत्नी और उसके प्रेमी विकास ने मिल कल्लू को ही रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।

बीते मंगलवार देर रात प्लान के मुताबिक़ कल्लू की पत्नी ने उसको शराब के नशे में धुत्त कर मदहोश कर दिया और व्हाट्सएप के जरिए अपने प्रेमी को बुला लिया।प्लान के अनुसार घर का दरवाजा कल्लू की पत्नी ने पहले ही खोल रखा था।इसके बाद देर रात क़रीब दो बजे विकास उसके घर पहुंच जाता है और फ़िर दोनों मिलकर जीतेन्द्र उर्फ कल्लू यादव को मौत के घाट उतार देते हैं।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी कैलाश सिंह ने बताया कि हत्यारोपी विकास ने बाकरगंज के चौगलिया से एक धारदार चाक़ू ख़रीदी थी जिसका कत्ल के दौरान प्रयोग हुआ।एसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर मर्डर वैपन सहित एक बैग जिसमें आरोपी ने अपने वो कपड़े व दस्ताने भरकर फेंक दिए थे जिनको उसने कत्ल के वक्त प्रयोग किया था,इन सबको भिटौरा बाईपास के निकट एक शिव मंदिर के पास बने कुएँ से बरामद कर लिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us