Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:क्षेत्र में हावी स्कूलों में चोरी करने वाला गैंग..पुलिस अब तक नही कर सकी एक भी घटना का खुलासा!

फतेहपुर:क्षेत्र में हावी स्कूलों में चोरी करने वाला गैंग..पुलिस अब तक नही कर सकी एक भी घटना का खुलासा!
जांच करती पुलिस फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

इन दिनों थरियांव थाना क्षेत्र के अंर्तगत चोरों का गैंग पुलिस की निष्क्रियता के चलते हावी है।बीती रात थाना क्षेत्र के टीसी गाँव मे स्थित सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय को एक बार फ़िर चोरों ने निशाना बनाया।पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में इन दिनों चोरों का आतंक अपनी चरम सीमा पर है।लेक़िन बीते कुछ दिनों से थरियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बारगी चोरी की घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है। खासकर इन दिनों क्षेत्र में चोरों का एक गैंग सरकारी विद्यालयो को अपना निशाना बना रहा है।और थाने की पुलिस हाँथ पर हाँथ धरे बैठी हुई है,जिसके चलते चोरों के हौसले इतने बढ़े हुए कि वो आए दिन चोरी की घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है।

ताज़ा मामला थरियांव थाना क्षेत्र के टीसी गाँव का है जहां रविवार रात चोरों ने एक बार फिर सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय को अपना निशाना बनाया।
जानकारी के अनुसार रविवार के अवकाश के बाद सोमवार सुबह जब अध्यापक विद्यालय में पहुंचे तो देखा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय की रसोई का ताला टूटा हुआ पड़ा है और रसोई में रखे हुए दो बड़े भगोने सहित सारा सामान गायब है तो अध्यापकों के पैरों तले की ज़मीन खिसक गई।
इसके अलावा चोरों ने उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय के क़रीब आधा दर्जन तालों के कमरे तोड़कर समान चुरा ले गए।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:उन्नाव रेप केस-सीबीआई की एक टीम ने ट्रक मालिक और ड्राइवर के घर मारा छापा..सुराग जुटाने गाँव भी पहुंची टीम!

चोरी की घटना की जानकारी विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक महेन्द्र प्रताप सिंह ने डायल 100 के माध्यम से पुलिस को दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पीआरवी की टीम और हंसवा चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार सिंह ने घटनास्थल की गहनता से जांच पड़ताल की।पुलिस को इस दौरान कुछ अहम सुराग भी हाँथ लगे है।जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

एक साल के अंदर पांचवी चोरी...

थरियांव थाना क्षेत्र के टीसी गाँव मे स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही परिसर में है।साथ ही यह विद्यालय गाँव के बीच मे है।लेक़िन इन दोनों विद्यालयो में साल भर के भीतर यह पांचवी चोरी की घटना हुई है जो अपने आप मे कई सवाल खड़े कर रही है।लेक़िन पुलिस अब तक एक भी घटना का खुलासा करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us