Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:शौच क्रिया के लिए जंगल गई किशोरी को दरिंदे ने बनाया अपनी हवस का शिकार..किशोरी गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती!

फतेहपुर:शौच क्रिया के लिए जंगल गई किशोरी को दरिंदे ने बनाया अपनी हवस का शिकार..किशोरी गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती!
प्रतीकात्मक फ़ोटो

जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार सुबह शौच क्रिया के लिए जंगल गई किशोरी एक हवसी दरिन्दे का शिकार हो गई..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:उत्तर प्रदेश सरकार भले ही महिला सुरक्षा के बड़े बड़े दावे करे लेक़िन यूपी में बेलगाम हो चुके अपराधियों के आगे इन दावों की लगातार पोल खुल रही है।
ताजा मामला ज़िले के हथगाम थाना क्षेत्र का है जहां एक गाँव में मंगलवार सुबह शौच क्रिया के लिए जंगल गई एक किशोरी को पहले से घात लगाए बैठे हुए पड़ोसी गाँव के युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:टीजी टू पति ने जेई संग मिल बेवज़ह कर डाली घरेलू हिंसा से पीड़ित पत्नी की बदनामी..न्याय के लिए काट रही पुलिस के चक्कर.!

जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक किशोरी मंगलवार सुबह रोज की भांति शौच क्रिया के लिए जंगल गई थी तभी पहले से घात लगाए हुए बैठे पड़ोसी गाँव के रहने वाले एक युवक ने किशोरी को पकड़ लिया इसके बाद  उसके साथ जबरन रेप किया जब पीड़िता किशोरी ने शोर मचाया तो दरिन्दे ने उसके साथ जमकर मारपीट भी की और बुरी तरह से घायल कर वहां से फ़रार हो गया।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया शाह का मठ.! रशूखदार संतों के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन.!

किसी तरह किशोरी घायल अवस्था मे अपने घर पहुंची जहां से परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए किशोरी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है जहाँ उसकी हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिरा..करंट की चपेट में आने से एक गाय सहित तीन मवेशी जिंदा जले..ग्रामीणों में फ़ैली दहशत!

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि हथगाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशोरी के साथ रेप का मामला संज्ञान में आया है।एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही पीड़िता का मेडिकल करा पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us