Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:सावधान-फतेहपुर में पासपोर्ट बनवाने के नाम पर एलआईयू अधिकारी बन ठगी करने वाले कई गिरोह सक्रिय..दो आए गिरफ्त में..!

UP:सावधान-फतेहपुर में पासपोर्ट बनवाने के नाम पर एलआईयू अधिकारी बन ठगी करने वाले कई गिरोह सक्रिय..दो आए गिरफ्त में..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर ज़िले में इन दिनों फ़र्जी एलआईयू अधिकारी बन लोगों से पासपोर्ट के नाम पर ठगी करने वाले कई गिरोह सक्रिय नज़र आ रहे हैं..रविवार को पुलिस ने ऐसे ही दो फ़र्जी एलआईयू अधिकारियों को गिरफ्तार किया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:रविवार को ज़िले की सदर कोतवाली पुलिस ने दो ऐसे जालसाजों को गिरफ्तार किया है।जो लोंगो से पासपोर्ट बनवाने के नाम पर एलआईयू अधिकारी बन धन की उगाही करते थे।गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के पास से बड़ी संख्या में लोगों के पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में चल रही सेना भर्ती में आए युवा क्यों पहुंचे जिलाधिकारी के पास..!

जानकारी के अनुसार बीते दिनों सूरज पुत्र जसवंत निवासी खेसहन थाना गाजीपुर द्वारा पुलिस में शिकायत की गई थी कि अमित पटेल पुत्र बच्छराज निवासी मुचवापुर थाना कोतवाली और राजेश कुमार पुत्र बरातीलाल निवासी खड़कसेंन थाना मलवां द्वारा एलआईयू अधिकारी बन पासपोर्ट के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं और न देने पर गाली गलौज और मारपीट किए जाने की धमकी दी जा रही है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में एलआईयू अधिकारी बन धन उगाही करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा..!

इसके बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किए और रविवार को उपरोक्त दोनों नामजद अभियुक्तों को सदर कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा जोनिहा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की।पुलिस ने आरोपी अमित पटेल के पास से 56 पासपोर्ट और राजेश के पास से 19 पासपोर्ट बरामद किए। (fatehpur news)

रविवार को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।पुलिस इस बात की जांच कर रही है इन लोगों के पास इतनी बड़ी मात्रा में पासपोर्ट कंहा से आए।उन्होंने कहा कि दो और लोगों के नाम सामने आए हैं।जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर:पत्नी संग मिल ट्रेनों में करता था यह गलत काम..लाखों के माल सहित दोनों हुए गिरफ्तार..!

आपको बता दे कि अभी हाल ही में सदर कोतवाली पुलिस द्वारा एक ऐसे ही फ़र्जी एलआईयू अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।जो इसी तरह लोगों से पासपोर्ट बनवाने के नाम पर रुपयों की वसूली करता था।

सूत्रों की मानें तो ज़िले में अभी भी कई और ऐसे गिरोह सक्रिय हैं।जो लोगों से पासपोर्ट बनवाने और उसकी जांच के नाम पर फ़र्जी एलआईयू अधिकारी बन रूपयों की वसूली कर रहें हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:ख़ुद का गला रेत...पहुंचा अस्पताल..हैरान करने वाली वजह आई सामने..!

लेक़िन सवाल इस बात का भी आख़िर इन जालसाज़ो को पासपोर्ट आवदेकों की डिटेल कौन उपलब्ध करा रहा है!क्या पुलिस के ही कुछ लोग इन जालसाजों के साथ मिले हुए हैं।सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा ने कहा है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और जितने भी लोगों की इस गोरखधंधे में संलिप्तता पाई जाएगी सबको गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us