Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में प्रेमी की पीट पीट कर की गई थी हत्या..परिजनों ने शव रखकर हाईवे किया जाम..!

UP:फतेहपुर में प्रेमी की पीट पीट कर की गई थी हत्या..परिजनों ने शव रखकर हाईवे किया जाम..!
फतेहपुर:हाइवे में शव रखकर किया जाम।

यूपी के फतेहपुर में सोमवार देर रात एक लड़के की गाँव के ही कुछ लोगों द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दी थी..बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को मिला तो उन्होंने शव को हाइवे में रखकर हंगामा शुरू कर दिया..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:पूरे यूपी में इस वक़्त खुले आम क़ानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं।जनपद भी इस मामले में पीछे नहीं है।आए दिन घट रही आपराधिक वारदातों ने बेहतर पुलिसिंग के दावे की पोल खोल दी है।ताज़ा मामला थरियांव थाना क्षेत्र का है।यहाँ बुधवार को एक बार फ़िर से हाइवे को ग्रामीणों द्वारा शव रखकर जाम कर दिया गया।

पूरा मामला जानें..

सोमवार की रात थरियांव थाना क्षेत्र के आरामऊ गाँव निवासी अनिरुद्ध लोधी(20) पुत्र गंगासागर लोधी को गाँव के ही कुछ लोगों ने लाठी डंडों से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया।बताया जा रहा है कि मृतक अनिरुद्ध का पड़ोस में ही रहने वाली एक सजातीय हमउम्र लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।घटना वाली रात अनिरुद्ध अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुँचा था।लड़की के पिता ने दोनों को साथ में देख लिया जिसके बाद उसने अपने अन्य परिवारीजनों के साथ मिलकर अनिरुद्ध को बंधक बना लिया और लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें-UP:ध्वस्त हो चुकी क़ानून व्यवस्था का परिणाम है पत्रकार विक्रम जोशी की मौत..!

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।बुधवार को शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।लेकिन शव को लेकर परिजनों ने हाइवे में रख दिया।भारी मात्रा में ग्रामीण भी वहां पहुँच गए।देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया।ग्रामीण पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढिलाई कर हत्यारोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।मौक़े पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us