Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:चंगू-मंगू के बहाने पांच साल की बच्ची को ले गया था शातिर..अचानक बंद हो गई कुंडी..फिर.!

UP:चंगू-मंगू के बहाने पांच साल की बच्ची को ले गया था शातिर..अचानक बंद हो गई कुंडी..फिर.!
पुलिस कस्टडी में आरोपी।फोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक बार फ़िर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।यहां रिश्ते के चाचा ने 5 साल की मासूम के साथ हैवानियत की है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:जिले में लगातार दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदातें हो रही हैं!खासकर छोटी-छोटी बच्चियां दरिंदों के हवस का शिकार हो रही हैं।

ये भी पढ़े-CAA के समर्थन में रैली निकाल रहे लोगों और प्रशासन के बीच झड़प..एसडीएम ने जड़ा थप्पड़..!

ताजा मामला जिले के थरियांव थाना क्षेत्र का है जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते रविवार को 5 साल की एक बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के एक चाचा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (fatehpur news)

बताया जा रहा है बीते रविवार को पीड़िता मासूम बच्ची अपने घर में अकेली थी उसके पिता खेतों की तरफ गए हुए थे जबकि मां इलाज कराने के लिए शहर के लोधी गंज आई हुई थी मौका देखकर पड़ोसी जसवंत लोधी पुत्र होरीलाल ने बच्ची को दुकान भेज कर अपने लिए गुटका और बच्ची के लिए चंगू मंगू और टॉफी मंगाया जब बच्ची दुकान से यह सब सामान लेकर होरीलाल को देने उसके घर पहुंची तो आरोपी ने बच्ची को घर के अंदर बंद कर लिया और दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़े-UP:लगातार 28 दिनों तक नाबालिग के साथ हैवानियत करने वाले,अब दे रहे जान से मारने की धमकी..!

शाम को जब बच्ची की मां घर पहुंची तो बच्ची रोने लगी और उसने रो-रो कर अपने साथ हुई हैवानियत की दांस्ता अपनी मां को बताई इसके बाद देर रात परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध थरियांव थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमें गठित कर आरोपी को सोमवार सुबह उसी गांव से गिरफ्तार कर लिया।मामले के बाबत फतेहपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध 376 एवं पास्को एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us