Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-पंचायत हुई..फिर लड़की जली लेक़िन हैलेट में भर्ती पीड़िता ने यह बयान दिया..आरोपी फ़रार..!

फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-पंचायत हुई..फिर लड़की जली लेक़िन हैलेट में भर्ती पीड़िता ने यह बयान दिया..आरोपी फ़रार..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

शनिवार को हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कथित तौर पर एक लडक़ी को दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया..घटना से पूरे ज़िले में सनसनी फैली हुई है.. एडीजी सहित ज़िले के आलाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:ज़िले के हुसैनगंज (Husenganj) थाना क्षेत्र अंर्तगत शनिवार को घटी एक सनसनीखेज वारदात से पूरे ज़िले में हड़कंप मचा हुआ है।उन्नाव कांड के बाद से क़ानून व्यवस्था को लेकर चौतरफ़ा घिरी राज्य की योगी सरकार और उत्तर प्रदेश की पुलिस शनिवार को फतेहपुर में हुई इस वारदात के बाद से फिर से सवालों के घेरे में आ गई है। (Fatehpur news burning after rape)

ये भी पढ़े-फतेहपुर:दुष्कर्म के बाद लड़की को जिंदा जलाया..कानपुर रेफर..!

आपको बता दे कि शनिवार दोपहर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली लड़की पूरी तरह से जली हुई अवस्था में जिला अस्पताल पहुंची।जिला अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर नरेश विशाल ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि युवती ने उच्चाधिकारियो के समक्ष यह बयान दिया है कि उसके पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया है।डॉक्टर नरेश विशाल के अनुसार युवती की हालत बेहद ख़राब है जिसके चलते कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के हाँथ पैर फूल गए।आनन फानन एडीजी प्रयागराज परिक्षेत्र सुजीत पांडेय, डीएम, एसपी सहित जिले के सभी उच्चाधिकरी घटना स्थल पहुंचे।मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इसी मामले पर जिला अधिकारी संजीव सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि थाना हुसैनगंज की एक घटना प्रकाश में आई है जिसमें लड़की के भाई ने तहरीर दी है कि पड़ोसी चाचा ने उसकी बहन के साथ रेप कर आग लगा दी 

डीएम ने बताया कि इस प्रकरण में लड़की के भाई द्वारा दो तहरीर दी गई है। प्रथम तहरीर में यह बताया गया कि बीती रात में करीब 11-12 बजे उसके पड़ोस के चाचा ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया, जिसकी जानकारी उन लोगों को आज सुबह हुई जब तक वह लोग थाने में जाकर एफ आई आर दर्ज कराते तब तक उसकी बहन ने दुख में घर के अंदर रखे मिट्टी के तेल को अपने ऊपर डाल कर घर में ही आग लगा लिया।

इसके तुरंत उपरांत पीड़िता के भाई ने दूसरी तहरीर दी कि घटना आज सुबह 10:00 से 11:00 के बीच मध्य  घटित हुई है,  जिसमें उक्त मेवालाल ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया एवं उसके यह कहने पर कि यह बात सभी को बता देगी उसने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया।

पीड़ित के भाई के अनुरोध  पर दूसरी तहरीर पर एफ आई आर संख्या-  306/19 थाना हुसैनगंज में मुकदमा पंजीकृत किया कर लिया गया है।

डीएम ने यह भी कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि लड़की एवं आरोपी पड़ोसी चाचा के मध्य पिछले 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग था, जिसको लेकर आज सुबह ग्राम में परिवारी जनों के मध्य आपसी पंचायत की गई।पंचायत में लड़का, लड़की , लड़का एवम् लड़की के पारवारिकजन तथा ग्रामवासी भी उपस्थित थे।पंचायत में उपस्थित लोगों ने बताया कि लड़का एवम् लड़की साथ में रहना चाहते थे लेकिन लड़की के माता - पिता इस पर सहमत नहीं हुए।इस पर पंचायत में उपस्थित लोगों ने  दोनों को तब तक  अलग - अलग रहने की हिदायत दी गई जब तक कि लड़की के  पारिवारिक जन लड़की की शादी नहीं कर देते।

इसी मध्य  पंचायत के दौरान लड़की 20-25 कदम दूर स्थित  बगल के अपने घर में चली गई । पंचायत में उपस्थित लोगों बताया कि उन्होंने  घर के अंदर से आग उठते देखा तथा वहां से जाने पर देखा कि लड़की घर के बाहर आग से जल रही है । इस पर लड़की के घर वालों ने आग बुझाई ।लड़की को तत्काल 108 एम्बुलेंस से अस्पताल से भेजा गया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है  ।

प्रकरण में पुलिस द्वारा सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।जिस पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

कानपुर के हैलट में लड़की ने दिया बयान...

गम्भीर हालत में जिला अस्पताल फतेहपुर से कानपुर हैलट के लिए रेफर की गई लड़की ने हैलट अस्पताल में बयान देते हुए कहा कि उसके पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्ते के चाचा ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर जिंदा जला दिया।पीड़िता के बयान मीडिया में आ जाने से फतेहपुर जिला प्रशासन के हाँथ पैर फूल गए हैं।आपको बता दे कि अभी भी आरोपी फ़रार है।

छावनी में तब्दील हुआ गाँव..

हैदराबाद फिर उन्नाव और शनिवार को हुई फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की वारदात से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।देखते ही देखते गाँव में भारी पुलिस बल की तैनाती हो गई।आनन फानन में घटनास्थल पर एडीजी सहित डीएम व एसपी ने पहुंच जांच पड़ताल की।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us