Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पीसीएस का एक्ज़ाम देकर घर लौट रहा युवक बीच रास्ते बेहोश पड़ा मिला..!

फतेहपुर:पीसीएस का एक्ज़ाम देकर घर लौट रहा युवक बीच रास्ते बेहोश पड़ा मिला..!
fatehpur news जिला अस्पताल में भर्ती युवक।फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

देर शाम एक युवक बेहोशी की हालत में सरकारी एम्बुलेंस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया,जहां उसका इलाज़ जारी है...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बसों और ट्रेनों में अक्सर लोग ज़हरख़ुरानी गैंग का शिकार हो जाते हैं।ऐसे गैंगों पर लगाम नहीं लग पा रही है।किसी भी खाने पीने की वस्तु में नशीला पदार्थ मिलाकर ये यात्रियों को खिला देते हैं जिसके बाद यात्री बेहोश हो जाता है और फिर ये लोग उस यात्री को लूट लेते हैं।ताज़ा मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है।(Fatehpur banda news)

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पति को खाना लेकर गई पत्नी की दर्दनाक मौत..हत्या का आरोप.!

जानकारी के अनुसार खागा रोडवेज बस स्टाप पर बुधवार देर शाम एक युवक बेहोशी की हालत में लोगों को दिखा जिसके बाद उसे नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां उसकी हालत को ख़राब होते देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

ये भी पढ़े-उन्नाव रेप केस:फतेहपुर का मूल निवासी कुलदीप सेंगर कैसे पहुंचा फर्श से अर्श पर और फ़िर हुआ ये कांड.!

जानकारी देते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टर ए के सचान ने बताया कि बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए गए युवक का नाम श्रीकांत वर्मा पुत्र सन्तोष वर्मा है।युवक के पास में मौजूद अभिलेखों से उसकी पहचान हो पाई है।डॉक्टर ने यह भी बताया कि युवक लोक सेवा आयोग द्वारा बीते रविवार को आयोजित हुई परीक्षा में शामिल भी हुआ था।युवक के पास मौजूद अभिलेखों के अनुसार वह बाँदा ज़िले के बिसंडा थाना क्षेत्र के नयापुरवा गाँव का निवासी है।फ़िलहाल युवक का इलाज जारी है।और उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us