Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:बारात में हुआ खौफनाक मंजर..दुल्हन के भाई का शव सुबह झाड़ियों में मिला..दूल्हे ने नास्ता नहीं किया था.!

UP:बारात में हुआ खौफनाक मंजर..दुल्हन के भाई का शव सुबह झाड़ियों में मिला..दूल्हे ने नास्ता नहीं किया था.!
फर्रुखाबाद:गमगीन दुल्हन।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले में एक सनसनीखेज वारदात हो गई।शादी समारोह के दौरान वर पक्ष और दुल्हन पक्ष में झगड़ा हो गया जिसमें दुल्हन के भाई की मौत हो गई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव गोविंदापुर में बीती रात आई एक बारात में जमकर बवाल हुआ।वर पक्ष के लोगों ने दहेज कम मिलने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।मारपीट में दुल्हन पक्ष के कई लोग घायल हो गए।मंगलवार सुबह दुल्हन के भाई का शव झाड़ियों में मिला जिसके बाद पूरे इलाके सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़े-UP:शिक्षक भर्ती धांधली का खुलासा करने वाले एसएसपी हटाए गए,किए गए प्रतीक्षारत..कई जिलों के कप्तान बदले..!

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोविंदापुर निवासी रामपाल जाटव की बेटी लक्ष्मी की बारात नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर अटसेनी से आई हुई थी।जिसमें दूल्हा मनोज व उसके साथियों ने दहेज कम मिलने की वजह से शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज की और मारपीट करने।शराब के नशे में धुत होकर बरातियों ने दुल्हन पक्ष के लोगों के ऊपर चार पहिया गाड़ी चढ़ा दी।इसी बवाल के बीच दुल्हन का भाई प्रांशू पुत्र रामपाल जाटव ग़ायब हो गया।काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला और फ़िर मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब गांव के निकट प्रांशु का शव झाड़ियो में पड़ा मिला। परिजनों ने प्रांशु की हत्या करने का आरोप दूल्हे पक्ष के लोगों पर लगाया है।

ये भी पढ़े-सुशांत सिंह राजपूत की मौत के गम को बर्दाश्त न कर सकीं..सदमें में चली गई जान..मचा कोहराम..!

प्रभारी निरीक्षक जे एल सोनकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की कुछ समय बाद सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर भी मौके पहुँचे हैं।

मौक़े पर पहुँचे सीओ क़ायमगंज राजवीर सिंह गौर ने बताया कि शुरुआती जाँच में पता चला है कि बारात के दौरान विवाद हुआ जिसके बाद नशे में धुत्त दूल्हे ने जो स्वयं गाड़ी चला रहा था उसने गाड़ी से टक्कर मार दी जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं और एक युवक की मौत हो गई है।घटना की गहनता से जाँच पड़ताल की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Follow Us