Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bijnor Dog News In Hindi: बिजनौर में पालतू कुत्ते ने बदमाशों से मोर्चा लेते हुए अपनी जान देकर बचाई मालिक की जान

Bijnor Dog News In Hindi: बिजनौर में पालतू कुत्ते ने बदमाशों से मोर्चा लेते हुए अपनी जान देकर बचाई मालिक की जान
पालतू कुत्ते ने बचाई मालिक की जान, image credit original source

Bijnor News In Hindi

यूपी (Up) के बिजनौर (Bijnor) जिले में एक पालतू कुत्ते (Pet dog) ने वफादारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसे लेकर अब देशभर में उसकी चर्चा हो रही है दरअसल कुत्ते ने अपनी जान देकर मलिक की जान बचा ली और हमला करने आए बदमाशों ने जब फायरिंग करनी शुरू कर दी तो इस घटना में एक कुत्ते की जान चली गई जबकि दूसरा बच गया.

पालतू कुत्ते ने खुद की गंवाई जान

आप सभी को साल 1985 में आई बॉलीवुड फिल्म "तेरी मेहरबानियां" तो याद ही होगी इस फिल्म में अभिनेता जैकी श्रॉफ के पास भी एक कुत्ता था जिसने अपने मालिक यानी जैकी श्रॉफ की मौत का बदला लिया था, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor News) से ऐसा मामला सामने आया है जहां पर पालतू कुत्तों (Dog Of Bijnor) ने वफादारी की मिसाल पेश करते हुए खुद की जान देकर अपने मालिक की जान बचाई है इस घटना में एक कुत्ते की मौत हो गई जबकि दूसरा बच गया.

बेजुबान जानवर ने पेश करी वफादारी की मिसाल

इंसान और जानवर के बीच वफादारी की यह खबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के पाडला गांव की है जहां पर रहने वाले किसान सरदार लखविंदर सिंह के घर में कुछ हमलावर जबरन घर में घुस गए. घर में घुसते ही इन हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग की आवाज सुनकर दोनों पालतू कुत्ते अचानक से चौकन्ने हो गए इस दौरान उन्होंने अपने मालिक की रक्षा करते हुए खुद ही हमलावरों पर टूट पड़े जिसमें हमलावरों ने खुद को फंसता हुए देख बेजुबान कुत्तों पर ही फायरिंग कर दी इस घटना में एक कुत्ते की मौत हो गई जबकि दूसरा बच गया वही रात में गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए लेकिन तब तक हमलावर मौके से भाग चुके थे.

कुत्ते ने खुद की जान देकर बचाई मालिक की जान

पीड़ित किसान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात उनके घर में नकाबपोश एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात बदमाश घर में घुस गए और उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक उनके घर में पालतू दो कुत्तों ने आगे बढ़कर उनका सामना किया लेकिन उन्हें इस बात का दुख भी है कि इस घटना में उनके एक कुत्ते को गोली लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा उन्हें खदेड़ेने में कामयाब रहा उधर एक साथ इतनी फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए जिसे बदमाश डरकर भाग निकले.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस पूरी घटना को आपसी रंजिश से जोड़ा जा रहा है हालांकि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस किसान के बयान के बाद मामले की जांच में जुट गई है तो वही वफादार कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है वही किसान ने भी इस घटना के बाद आक्रोश जाहिर करते हुए हमलावरों के खिलाफ कई से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us