Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Moradabad Crime News: शादी की पहली सुहागरात में पत्नी ने पति को दिया ऐसा तोहफा, 4 साल बाद पीड़ित पति पहुंचा थाने

Moradabad Crime News: शादी की पहली सुहागरात में पत्नी ने पति को दिया ऐसा तोहफा, 4 साल बाद पीड़ित पति पहुंचा थाने
बरेली में युवक ने ट्रांसजेंडर पत्नी से की शादी, फोटो साभार सोशल मीडिया

Crime In Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप सभी के होश उड़ जाएंगे, दरअसल यहां पर एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि शादी की पहली सुहागरात पर उसे पता चला कि जिससे उसकी शादी हुई है वह कोई लड़की नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर है वही जब युवक ने इस बात का विरोध किया तो ट्रांसजेंडर पत्नी ने युवक की जमकर पिटाई कर दी यही नहीं उससे सालों से लाखों रुपए भी वसूलती रही,हिम्मत जुटाकर 4 साल बाद पीड़ित पति ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई.


हाईलाइट्स

  • मुरादाबाद में हैरान कर देने वाला मामला, शादी की पहली रात पति को लगी सच्चाई पता
  • पति के उड़े होश, जिसे पत्नी समझ रहा था वह निकला ट्रान्सजेंडर
  • पति ने किया जब विरोध तो उसने धमकाना शुरू किया,पैसे वसूले, 4 वर्ष बाद पहुंचा थाने

Husband married and turned out to be transgender : मुरादाबाद में छल से युवती बनकर जिसतरह से युवक से शादी कर धोखा दिया गया, वाकई दिल को झकझोर देने वाला मामला है, आख़िर इंसान की सोच किस ओर जा रही है, ऐसे लोग समाज में अभिशाप हैं, जो इस तरह से लोगों को फंसाकर उनसे छल करते हैं, यहां भी इस युवक की शादी तो हुई लेकिन शादी क्या यह तो बर्बादी ही थी, जिसके बाद पीड़ित ने हिम्मत जुटाते हुए न्याय का दरवाजा खटखटाया है.

क्या है पूरा माजरा

दरअसल बरेली का यह मामला आज का नहीं बल्कि साल 2019 का है, जब शादी की सुहागरात पर युवक को उसकी पत्नी की सच्चाई मालूम पड़ गई थी, कि वह एक ट्रांसजेंडर है, पति ने इसका विरोध किया तो ट्रांसजेंडर पत्नी ने उसके साथ मारपीट करने के साथ-साथ गाली गलौज करते हुए उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिससे पीड़ित युवक काफी डर गया था, वहीं उसने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि वीडियो के आधार पर उसके साथ ब्लैकमेलिंग भी की गई.

कहानी थोड़ी फिल्मी लेकिन सच है

अक्सर आप सभी ने किस्से कहानियों और फिल्मों में ऐसी घटनाएं सुनी होगी कि, पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी कर रहे हैं, पति की पत्नी ने जमकर कर दी धुनाई या शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं दूल्हे के सात फेरे लेने से पहले पहुंची प्रेमिका ने जमकर तांडव मचाया, लेकिन यहां पर मामला जरा अजीबोगरीब है, क्योंकि इस घटना में पीड़ित कोई और नहीं बल्कि पति है, जिसकी शादी किसी लड़की से नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर से हुई है जो लगातार उस ट्रांसजेंडर की प्रताड़ना झेल रहा है.



इज्जत और बदनामी के डर से सहता रहा जुल्म

शादी के बाद से ही लगातार पीड़ित युवक को उसकी ट्रांसजेंडर पत्नी प्रताड़ित कर रही थी यही नहीं इस बीच उसके साथ कई बार मारपीट भी करी गई, लेकिन घर परिवार की इज्जत और बदनामी की डर से वह चुपचाप यह सारे जुल्म सहता रहा, लेकिन उस ट्रांसजेंडर पत्नी की प्रताड़ना परिजनों तक पहुंच गई तो जैसे-तैसे पीड़ित पति ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस की शरण में जाकर अपनी पत्नी और सास ससुर पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है.

पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामला किया दर्ज

थाने पहुंचे युवक ने जब पुलिस को रो-रोकर जब आप बीती सुनाई तो सभी के होश उड़ गए उसने बताया कि किस तरह से वह 4 साल ख्वाब के साए में जीत रहा,इस बीच वह मानसिक रूप से बीमार भी हो गया, फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने के आरोप में पीड़ित की पत्नी,साले और सास-ससुर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us