Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow Murder: लिव इन महिला पार्टनर को गोलियों से छलनी कर ! खेल डाला प्रेमी ने खूनी खेल, जानिए हत्या की वजह

Lucknow Murder: लिव इन महिला पार्टनर को गोलियों से छलनी कर ! खेल डाला प्रेमी ने खूनी खेल, जानिए हत्या की वजह
लखनऊ में लिवइन में रह रही महिला पार्टनर की हत्या,फ़ोटो साभार सोशल मीडिया

लखनऊ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रहने वाले एक युवक ने फ्लैट में लिव इन महिला पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी और दरवाजे की कुंडी बंद कर फ़रार हो गया.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा और फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.


हाईलाइट्स

  • लखनऊ में लिवइन महिला पार्टनर की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प
  • युवक ने विवाद के बाद महिला पार्टनर की कर डाली हत्या, आरोपित गिरफ्तार
  • मौके पर पुलिस व फारेंसिक टीम मौजूद,आरोपित से की जा रही है पूछताछ

a young man shot dead his live in female partner : राजधानी लखनऊ में लिव इन महिला पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई.गोली की सूचना पर इलाके में हड़कम्प मच गया.इस दौरान आरोपित युवक फ्लैट बंद कर फरार हो गया.आखिर युवक ने लिव इन पार्टनर में रहने वाली युवती की हत्या क्यों की.इस मामले में पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है.अरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि आखिर किस वजह से गोली मारी और क्यों.

लिव इन महिला पार्टनर की गोली मारकर हत्या

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रहने वाला ऋषभ ने फ्लैट में साथ में रहने वाली महिला मित्र की गोली मारकर हत्या कर दी.बताया जा रहा कि महिला मित्र काफी समय से लिव इन रिलेशन में रह रही थी.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

किसी विवाद पर ऋषभ ने मार दी रिया को गोली

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ऋषभ सिंह भदौरिया अपनी महिला पार्टनर रिया के साथ पैराडाइज अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट 203 में कई वर्षों से लिव इन में रह रहे थे.बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ था.जिसके बाद ऋषभ ने रिया की गोली मारकर हत्या कर दी.और बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया.परिजनों ने जब रिया को फोन किया तो कोई उत्तर नहीं मिला.

आरोप है रिया पर था शक और पहले से थी तलाकशुदा

घर पहुंचकर देखा तो बाहर से कुंडी लगी थी जैसे ही अंदर पहुंचे खून से लथपथ रिया का शव पड़ा हुआ था.रिया लखनऊ की रहने वाली थी.सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर एडीसीपी समेत फारेंसिक टीम पहुंची और शव को कब्जे में लिया.वहीं पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ़्तार कर लिया है.पूछताछ में कुछ बात यह भी सामने आई है कि रिया तलाकशुदा थी,और यह बात उसने ऋषभ से छिपाए रखी और रिया पर उसे शक भी था. तभी उसने यह घटना को अंजाम दे डाला.

एडीसीपी ने कहा आरोपित से पूछताछ जारी

वहीं घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ फारेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए.एडीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि यहां लिव इन में रह रही युवती की गोली मारी है जिसमें युवती की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ की जा रही है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us