Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में बोर्ड परीक्षा में हो रही थी बंपर नक़ल..सेंटर के बाहर लिखी जा रहीं थीं कॉपियां..पहुँची प्रमुख सचिव..!

फतेहपुर:GIC में मौजूद प्रमुख सचिव।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह।

यूपी के फतेहपुर ज़िले में शनिवार देर शाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला बोर्ड परीक्षा का जायज़ा लेने पहुँची..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फतेहपुर:प्रदेश में बीते 18 फरवरी से शुरू हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं अपने अंतिम दौर में हैं।इस साल बोर्ड परीक्षाओं में नक़ल रोकने को लेकर सरकार की तरफ़ से हर सम्भव प्रयास करते हुए जमकर सख़्ती बरती जा रही है।बावजूद इसके प्रदेश के कुछ जिलों के परीक्षा केंद्रों से नकल कराए जाने की खबरें सामने आईं हैं।(up board news fatehpur)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में जिला पंचायत सदस्य ने दिए सीसीरोडों के प्रस्ताव..बीडीओ ने तैयार कर दी झूठी सर्वे रिपोर्ट..!

शनिवार को ज़िले के हथगाम क़स्बे में स्थित चौधरी जगरूप सिंह इंटर कॉलेज के बाहर से नक़ल रोकने के लिए बने एक मजिस्ट्रेटी दस्ते ने लिखी जा रही 14 कापियों को पकड़ा।कापियों के पकड़े जाने की सूचना पर ज़िले में हड़कम्प मच गया।इस तरह कॉपियों के पकड़े जाने से ज़िले का माध्यमिक शिक्षा विभाग भी सवालों के कटघरे में खड़ा हो गया है।

शनिवार देर शाम ही बोर्ड परीक्षाओं का जायज़ा लेने माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला शहर के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची।और ज़िले के अधिकारियों से बोर्ड परीक्षा के बाबत जानकारी ली। (up board exam fatehpur)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर के इस फेमस रेस्टोरेंट पर प्रशासन ने मारा छापा..जुर्माने सहित तीन दिन के लिए बन्द..!

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने कहा कि ज़िले में जो 14 कॉपियां पकड़ी गईं हैं उन कापियों के नम्बर ज़िले के किसी भी परीक्षा केंद्र से मैच नहीं हुईं हैं।उन्होंने कहा कि अब तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि कंहा की कापियां थीं और क्यों लिखी जा रही थीं।प्रमुख सचिव ने इस पूरे मामले की गहनता से जांच कराए जाने की बात कहते हुए दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।साथ ही उन्होंने कहा है कि प्रदेश में इस तरह की छोटी मोटी घटनाएं हुईं हैं।सख़्ती के चलते इस बार किसी भी जगह कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।

29 Feb 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा और उनकी पत्नी रेखा मिश्रा पर जमीन, ईंट भट्ठे में साझेदारी और कारोबार में...
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

Follow Us