Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:बाँदा सड़क हादसे में मरने वालों में पांच लोग फ़तेहपुर के..आधा दर्जन अति गम्भीर...बढ़ सकती है मृतकों की संख्या.!

फ़तेहपुर:बाँदा सड़क हादसे में मरने वालों में पांच लोग फ़तेहपुर के..आधा दर्जन अति गम्भीर...बढ़ सकती है मृतकों की संख्या.!
बाँदा सड़क हादसा फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

सोमवार दोपहर बाँदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंर्तगत हुए भीषण सड़क हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से ज़्यादा लोग घायल हो गए जिनमें 6 लोग अति गंभीर बताए जा रहे हैं जिन्हें कानपुर के लिए रैफर कर दिया गया है....पढ़े युगान्तर प्रवाह की फ़ॉलोअप रिपोर्ट।

बाँदा: सोमवार दोपहर बाँदा(Banda) से सवारियां भरकर फतेहपुर(Fatehpur) जा रही रोडवेज बस तिंदवारी थाना क्षेत्र अंर्तगत सेमरी नाला के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई।इस हादसे में मौक़े पर ही नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 से ज़्यादा लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।घायलों में 6 को बाँदा जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।जहां उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।जिला अस्पताल में अभी भी जिले के उच्च अधिकारी मौजूद हैं। (Banda road accident) 

ये भी पढ़े-दर्दनाक:बाँदा से फतेहपुर आ रही रोडवेज बस की ट्रक से सीधी टक्कर..9 की मौत 15 गम्भीर..!

इस सड़क हादसे में मौक़े पर नौ लोगों की मौत हो गई है मरने वालों में 5 लोग फतेहपुर के, 2 बाँदा के 1 कर्वी चित्रकूट व एक सीतापुर जनपद का शामिल है।साथ ही 6 लोग अति गम्भीर अवस्था मे कानपुर के लिए रेफर किए गए हैं।रेफर हुए घायलों में भी 5 लोग फतेहपुर के हैं। (Fatehpur news banda news)

इस हादसे में अपनी जान गवाने वालों में चंद्रपाल सिंह पुत्र बाबूलाल मीरमऊ थाना मलवां फतेहपुर, रज्जू सिंह तिंदवारी बाँदा,आदर्श सिंह तिंदवारी बाँदा, नीलमा कौशल पत्नी रवींद्र कौशल सलेमपुर सीतापुर, रिंकी पत्नी अरविंद द्विवेदी दतौली थाना ललौली फतेहपुर, गुलिस्तां पुत्री खलील अहमद बहुआ थाना ललौली फतेहपुर ,आयत खातून पुत्री वसीम बहुआ थाना ललौली फतेहपुर, सोनी पत्नी राजू वर्मा चौराहा सदर कोतवाली फतेहपुर, सूरजपाल सिंह पुत्र देवीदयाल सिंह मउखेड़ा थाना कर्वी चित्रकूट।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us