Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Double Murder In Etawah: इटावा में फावड़े से काट डाली दो मासूम बहनों की गर्दन ! अलग-अलग कमरों में मिले दोनों के र'क्तरंजित श'व

Double Murder In Etawah: इटावा में फावड़े से काट डाली दो मासूम बहनों की गर्दन ! अलग-अलग कमरों में मिले दोनों के र'क्तरंजित श'व
इटावा के डबल मर्डर से सनसनी, फोटो साभार सोशल मीडिया

Etawah Double Murder News: इटावा के बहादुरपुर गांव से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसे सुन किसी की भी रूह कांप सकती है. यहां घर पर अकेली दो मासूम बहनों की फावड़ा से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई. घटना की सूचन परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया. डबल मर्डर की सूचना पर देर शाम आईजी कानपुर प्रशांत कुमार भी पहुंचे और परिजनों को आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ़्तार किया जाएगा. फिलहाल इस घटना में अब तक कि जांच में यह बात सामने आयी है कि इस हत्याकांड के पीछे किसी करीबी का ही हाथ है, जिसपर जांच की जा


हाईलाइट्स

  • इटावा में डबल मर्डर से सनसनी, दो मासूम बहनों की गला काटकर हत्या
  • बलरई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का मामला, घर के अंदर की गई दोनों बच्चियों की हत्या
  • आईजी कानपुर समेत भारी पुलिस बल मौजूद, पुलिस ने कहा जल्द खुलासा किया जाएगा

Brutal murder of two innocent sisters In etawa : आखिर दो मासूम बच्चियों का क्या कसूर था, जो इनकी इतनी बेरहमी से हत्या की गयी, इंसान कितना जानवर बनता जा रहा है, उन्हें न तो कानून का भय है और न ही उनके अंदर मानवता रह गयी है. इटावा में दो सगी मासूम बहनों की जिस तरह हत्या की गई वह दिल को झकझोर देने वाली है. फिलहाल इस घटना के पीछे कौन लोग हो सकते हैं यह तो पुलिस की जांच में ही साफ हो पायेगा.

डबल मर्डर से दहला इटावा, दो मासूम बहनों की नृशंस हत्या

इटावा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी, मामला बलरई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का है, यहाँ बीते दिन जब दो बेटियों को छोडकर परिजन खेत पर गए हुए थे, तभी अज्ञात हत्यारों ने घर में घुसकर 7 वर्षीय और 5 वर्षीय दो मासूम बच्चियों की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी. जब परिजन लौटे और कमरों में बेटियों का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था, यह देख उन सभी की चीख निकल गई. हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए.

परिजन गए हुए थे खेत, बड़ी बहन लौटी तब हुई जानकारी

जानकारी के मुताबिक बलरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गांव में रविवार को घर के अंदर दो मासूम बहनों की फावड़े से हत्या कर दी गई, बताया जा रहा है कि गांव के किसान जयवीर पाल के 4 पुत्र और तीन बेटियां थीं, दोपहर को घर के सभी सदस्य खेत पर काम करने घर से बाहर गए हुए थे, घर पर तीनो बहनें ,अंजली , शिल्पी और रोशनी थीं, देर शाम अंजली भी खेत चली गयी, जब अंजली घर लौटी तो उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी चीख निकल गयी, अलग-अलग कमरे पर दोनों 7 वर्षीय शिल्पी और 4 वर्षीय रोशनी के शव लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे, दोनों की गर्दन कटी हुई थी.

फावड़े से काटी गई गर्दन आईजी कानपुर भी पहुंचे

माना जा रहा है कि फावड़े से दोनों की हत्या की गई है. घटना की सूचना पर अन्य परिजन व ग्रामीण भी पहुंच गए, और इस घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर बलरई थाना, जसवंतनगर थाना समेत एसपी सिटी, एसपी क्राइम, एएसपी ग्रामीण और देर रात आईजी जोन कानपुर प्रशांत कुमार कानपुर और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई, और परिजनों से जानकारी की.

अतिशीघ्र खुलासा किया जाएगा

आईजी जोन कानपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि बलरई क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में यह घटना करीब शाम 6 से 7 के बीच की है, दो बच्चियों की हत्या घर के अंदर हुई है, इस घटना में किसी करीबी का हाथ लग रहा है, जांच की जा रही है, फारेंसिक साक्ष्य जुटा रही है. अतिशीघ्र इस घटना का खुलासा किया जाएगा.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us