Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPI Payment Charges : यूपीआई पेमेंट ग्राहकों के लिए है बिल्कुल फ्री ! जान लें किसको लगेगा चार्ज

UPI Payment Charges : यूपीआई पेमेंट ग्राहकों के लिए है बिल्कुल फ्री ! जान लें किसको लगेगा चार्ज
यूपीआई पेमेंट चार्ज आम ग्राहकों के लिए है बिल्कुल फ्री

सोसल मीडिया और कुछ डिजिटल साइट्स पर UPI यानी की फोन से भुगतान करने के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त चार्ज देने की बात कही जा रही है. UPI ट्रांजैक्शन को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं कि 1 अप्रैल से अब पेटीएम, गूगलपे, फोनपे से पेमेंट करने पर अतिरिक्त पैसा लगेगा. तो घबराएं नहीं ग्राहकों के लिए ये सुविधा पूरी तरह से फ्री है. जाने किसको देना होगा अतिरिक्त शुल्क


हाईलाइट्स

  • 1 अप्रैल 2023 से UPI से पेमेंट करने पर लगेगा 1.1 फीसदी अतिरिक्त चार्ज
  • क्रेडिट कार्ड वायलेट से UPI पेमेंट करने पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज
  • आम ग्राहकों के लिए पूरी तरह फ्री है यूपीआई पेमेंट दुकानदारों को लगेगा अतिरिक्त चार्ज

UPI Payment Charges News In Hindi : भारत में नोटबंदी और कोरोना काल ने डिजिटल क्रांति को जन्म दिया जिससे पहले लोग ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए मजबूर हुए और अब उनकी यह आदत बन चुकी है. न पैसे ले जाने का झंझट और ना ही सुरक्षा का डर. फोन अगर खो भी जाए तो इतने तरीके के पासवर्ड लगे होते हैं कि कोई भी पैसों को चुरा नहीं सकता.

ऐसे में इस सरलतम तरीके से पेमेंट करने के लिए भी लोगों को अगर पैसे देने पड़े तो लोगों को डर लगना स्वाभाविक है लेकिन आम ग्राहकों को इससे डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनको किसी भी तरह का अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा.

किसको देना होगा यूपीआई पेमेंट पर चार्ज (UPI Or PPI Payment)

सोसल मीडिया में आई ख़बर कि UPI से अगर आप 2 हज़ार से ज्यादा का एक बार में पेमेंट करते हैं तो 1.1 फीसदी भुगतान का चार्ज देना होगा और यह नियम 1 अप्रैल 2023 से लागू हो जाएगा. इस ख़बर के आने के बाद नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पत्र जारी करते हुए कहा कि UPI से मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स यानी PPI फीस लागू होगी जो की कुल भुगतान का 1.1 फीसदी होगी लेकिन आम ग्राहकों को UPI Payment बिल्कुल फ्री होगा केवल वॉलेट/पीपीआई ( Wallets/PPI) से भुगतान करने पर चार्ज देना होगा

Read More: Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव

सरल भाषा में समझे UPI Payment के नए नियम को...

Read More: Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

यदि आपका UPI Payment सीधे बैंक से जुड़ा है तो बैंक से बैंक ट्रांसफर करने पर कोई अतिरिक्त शुक्ल नहीं देना होगा. यदि आप वायलेट और क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट करते हैं तो आपको 2000 के ऊपर पेमेंट करने पर 1.1 फीसदी चार्ज देना होगा. इसको इस तरह से भी समझ सकते हैं कि अगर आप किसी दुकानदार को मोबाइल से पेमेंट करते हैं तो आपको किसी भी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा ये अतिरिक्त चार्ज दुकानदार को बैंक को देना होगा. वो भी तब जब दुकानदान का UPI सीधे बैंक से न जुड़कर वायलेट से जुड़ा होगा. इसलिए आम लोगों के लिए UPI Payment बिल्कुल फ्री है. 

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us