Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

व्यापार:एक मई से एसबीआई करेगा अपने नियमों में बदलाव..क्या ग्राहकों पर भी पड़ेगा असर..?

फोटो साभार गूगल

कल यानी एक मई से एसबीआई अपने नियमों में परिवर्तन करने जा रहा है इससे बैंक के लाखों ग्राहकों पर सीधा असर पड़ने वाला है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में एक मई से नियमों में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं जिसका सीधा असर उसके ग्राहकों पर पड़ने वाला है।इन बदलावों से जहां ग्राहकों को फ़ायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है वहीं दूसरी ओर कुछ घाटा भी लगने वाला है।

क्या होगा बदलाव..?

आपको बता दे कि एसबीआई देश का पहला ऐसा बैंक बन गया है जिसने अपने लोन और डिपॉजिट रेट को सीधे RBI के रेपो रेट से जोड़ दिया है।बड़ी बात यह है कि इस नए नियम से ग्राहकों को सस्ता लोन मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि 1 मई के बाद बैंक अपने ग्राहकों के सेविंग्स अकाउंट पर पहले के मुकाबले कम ब्याज भी देगा जिससे सेविंग एकाउंट खाता धारकों को घाटा लगने की बात बताई जा रही है।

एसबीआई के नए नियमों के मुताबिक 1 मई से ब्याज दर को रेपो रेट से जोडा जा रहा है यानी RBI जब भी रेपो रेट में बदलाव करेगा तो उसका असर अकाउंट धारक पर भी होगा।वहीं पहली मई से SBI से 30 लाख रुपये तक के लोन पर 0.10 फीसदी कम ब्याज देना पड़ेगा।फिलहाल 30 लाख रुपये तक के लोन की ब्याज दर 8.60 से 8.90 फीसद के बीच है।SBI ने अपनी MCLR को भी 0.05 फीसदी कम कर दिया है।

Read More: काम की खबर ! साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों को राहत, RBI देगा आपको हर्जाना, जानिए क्या है पूरा नियम

एक मई से एसबीआई में होने वाले नियमों के बदलाव के बाद लोन तो सस्ते पहले की अपेक्षा कुछ सस्ते दरों में मिलेंगे,लेक़िन दूसरी ओर SBI के बचत खाते पर ग्राहकों को ब्याज दर भी कम मिलेगा। जिससे ग्राहकों को झटका लगने वाला है।नियम के मुताबिक 1 मई से एक लाख रुपये के डिपॉजिट पर पहले से कम ब्याज मिलेगा, नए नियम से 1 लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर बचत खाते में अब 3.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।वहीं 1 लाख रुपये से अधिक डिपॉजिट पर ब्याज दर 3.25 फीसदी रहेगा।

Read More: क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? पाकिस्तान में 335 रुपये लीटर पहुंचा पेट्रोल, LPG महंगी होने पर बढ़ी चिंता

30 Apr 2019 By Vishwa Deepak Awasthi

व्यापार:एक मई से एसबीआई करेगा अपने नियमों में बदलाव..क्या ग्राहकों पर भी पड़ेगा असर..?

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में एक मई से नियमों में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं जिसका सीधा असर उसके ग्राहकों पर पड़ने वाला है।इन बदलावों से जहां ग्राहकों को फ़ायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है वहीं दूसरी ओर कुछ घाटा भी लगने वाला है।

क्या होगा बदलाव..?

आपको बता दे कि एसबीआई देश का पहला ऐसा बैंक बन गया है जिसने अपने लोन और डिपॉजिट रेट को सीधे RBI के रेपो रेट से जोड़ दिया है।बड़ी बात यह है कि इस नए नियम से ग्राहकों को सस्ता लोन मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि 1 मई के बाद बैंक अपने ग्राहकों के सेविंग्स अकाउंट पर पहले के मुकाबले कम ब्याज भी देगा जिससे सेविंग एकाउंट खाता धारकों को घाटा लगने की बात बताई जा रही है।

एसबीआई के नए नियमों के मुताबिक 1 मई से ब्याज दर को रेपो रेट से जोडा जा रहा है यानी RBI जब भी रेपो रेट में बदलाव करेगा तो उसका असर अकाउंट धारक पर भी होगा।वहीं पहली मई से SBI से 30 लाख रुपये तक के लोन पर 0.10 फीसदी कम ब्याज देना पड़ेगा।फिलहाल 30 लाख रुपये तक के लोन की ब्याज दर 8.60 से 8.90 फीसद के बीच है।SBI ने अपनी MCLR को भी 0.05 फीसदी कम कर दिया है।

एक मई से एसबीआई में होने वाले नियमों के बदलाव के बाद लोन तो सस्ते पहले की अपेक्षा कुछ सस्ते दरों में मिलेंगे,लेक़िन दूसरी ओर SBI के बचत खाते पर ग्राहकों को ब्याज दर भी कम मिलेगा। जिससे ग्राहकों को झटका लगने वाला है।नियम के मुताबिक 1 मई से एक लाख रुपये के डिपॉजिट पर पहले से कम ब्याज मिलेगा, नए नियम से 1 लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर बचत खाते में अब 3.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।वहीं 1 लाख रुपये से अधिक डिपॉजिट पर ब्याज दर 3.25 फीसदी रहेगा।

Tags:

Latest News

IAS Transfer in UP: 38 आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल, 8 जिलों में बदले डीएम, रिंकू सिंह राही की जालौन में तैनाती IAS Transfer in UP: 38 आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल, 8 जिलों में बदले डीएम, रिंकू सिंह राही की जालौन में तैनाती
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. आठ जिलों...
Aaj Ka Rashifal 04 May 2026: इन तीन राशियों के जातक रहें सतर्क, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 03 May 2026: सरकारी नौकरी के लिए करें सूर्य नारायण की उपासना, जानिए दैनिक भाग्यफल
गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन टोल फ्री सफर: मई के दूसरे हफ्ते तक मुफ्त यात्रा, बाइक चालकों से भी वसूला जाएगा टैक्स
Fatehpur News: कैंसर पीड़ित को ब्लड नहीं मिला? जिला अस्पताल ने बताया पूरा सच, 12 यूनिट खून देने का दावा
Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Follow Us