Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आज का राशिफल 16 फरवरी 2025: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

आज का राशिफल 16 फरवरी 2025: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
आज का राशिफल: Image Credit Original Source

Aaj ka rashifal in hindi

Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। वहीं, कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। अपने वित्तीय और व्यक्तिगत मामलों में सूझबूझ से काम लें और ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठाएं।

Aaj Ka Rashifal In Hindi: भगवान भास्कर के दिन ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। वहीं, कुछ राशियों को अपने बजट, सुरक्षा और भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद शास्त्री के अनुसार सभी 12 राशियों का राशिफल और आज के लिए खास सलाह।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन थोड़ा आलस्य भरा हो सकता है। किसी प्रियजन के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में लेने का अच्छा समय है।
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला | लकी नंबर: 4
आज की सलाह: संकोच करने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप अपनी वाणी से लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन बचत पर ध्यान देना जरूरी है। यात्रा का लाभ मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम | लकी नंबर: 2
आज की सलाह: यात्रा से लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कई लोगों से मुलाकात होगी, जिससे कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। अपने साथी के साथ दिल की बात साझा करें और बजट पर ध्यान दें। टीमवर्क से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का ब्लैक | लकी नंबर: 8
आज की सलाह: बजट के अनुसार कार्य करें।

Read More: आज का राशिफल 05 अगस्त 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा सम्मान, तुला और मकर राशि के लोग रहें सतर्क

कर्क राशि (Cancer)

आज आपको अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नए विचार आ सकते हैं, जिनसे भविष्य में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: हल्का गुलाबी | लकी नंबर: 1
आज की सलाह: नए विचारों पर कार्य करें।

Read More: आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

सिंह राशि (Leo)

आज आपको अपने गुस्से और बहस से बचना होगा। रोमांटिक समय अच्छा रहेगा, लेकिन वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। कोई नया अवसर मिल सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें।
भाग्यशाली रंग: हल्का नारंगी | लकी नंबर: 1
आज की सलाह: जोखिम लेने से बचें।

Read More: Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल

कन्या राशि (Virgo)

भावनाओं पर काबू रखें और शांत रहें। किसी वित्तीय योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। जोखिम उठाना लाभदायक रहेगा। शाम के समय परिवार या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
भाग्यशाली रंग: हरा | लकी नंबर: 7
आज की सलाह: सोच-समझकर जोखिम उठाएं।

तुला राशि (Libra)

आज आपके आसपास के लोग टिप्पणी कर सकते हैं, लेकिन उन पर ध्यान न दें। व्यापार और करियर में नई योजनाएं बनेंगी। दिन रोमांटिक रहेगा और किसी समस्या का समाधान मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल | लकी नंबर: 5
आज की सलाह: नकारात्मक टिप्पणियों को नज़रअंदाज़ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप अकेले ही किसी बड़े कार्य को अंजाम दे सकते हैं। गुस्से और ईर्ष्या से बचें, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी | लकी नंबर: 7
आज की सलाह: गुस्से पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

भविष्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। नई योजनाएं बनाएं और अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन वे सफल नहीं होंगे।
भाग्यशाली रंग: नीला | लकी नंबर: 2
आज की सलाह: चिंता से बचें और योजनाओं पर काम करें।

मकर राशि (Capricorn)

आज आपको कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जो करियर को नई दिशा देगा। किसी रिश्तेदार या दोस्त से लाभ होने की संभावना है। शॉपिंग के दौरान बजट का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: लाल | लकी नंबर: 1
आज की सलाह: अवसर का लाभ उठाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन रोमांच से भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव के लिए समय अनुकूल है। किसी नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन खर्चे पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग: हल्का चैती | लकी नंबर: 3
आज की सलाह: अनावश्यक खर्च से बचें।

मीन राशि (Pisces)

आज आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निवेश न करें। परिवार से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे दिन बेहतर बनेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी | लकी नंबर: 7
आज की सलाह: जल्दी अमीर बनने की योजना से बचें।

(Disclaimer: आज का राशिफल सामान्य भविष्यवाणियों पर आधारित है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श करें।)

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us