Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Surya Grahan 2020:इन राशियों पर बुरा प्रभाव डालेगा 21 जून को पड़ने जा रहा सूर्यग्रहण..!

Surya Grahan 2020:इन राशियों पर बुरा प्रभाव डालेगा 21 जून को पड़ने जा रहा सूर्यग्रहण..!
सांकेतिक फ़ोटो-साभार-गूगल।

सूर्य ग्रहण 21 जून को पड़ने जा रहा है।इसका असर अपने यहाँ भी होगा जिसके चलते कई राशियों पर ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:21 जून को सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है।इसका असर भारत में भी होगा।21 जून को सूर्यग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर ग्रहण अपने चरम प्रभाव में होगा।इस ग्रहण का कुछ राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है।

किन किन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर..

वृषभ राशि:ये सूर्य ग्रहण पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दे सकता है। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा दाहिनी आंख का ध्यान रखें। परिवार में अलगाव न पैदा होने दें। किसी को भी कर्ज देने से बचें कार्य क्षेत्र से अपने काम निपटायें और सीधे घर आए, विवादों से दूर रहें।

मिथुन राशि:इस राशि पर लगने वाला ग्रहण आपके लिए सर्वाधिक कष्ट कारक सिद्ध हो सकता है इसलिए अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए स्वभाव में चिड़चिड़ापन न आने दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें वाहन दुर्घटना से बचें कार्य क्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।

Read More: आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ

कर्क राशि:ये ग्रहण आपके लिए स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। बाई आंख का ध्यान रखें, हृदय रोग से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा कष्टकर समाचार मिल सकता है। यात्रा भी करनी पड़ सकती है चोट लगने से बचें।

Read More: आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

कन्या राशि:राशि से दशम भाव में पड़ने वाला यह ग्रहण माता पिता के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। अधिकारियों से संबंध बनाकर रखें नौकरी में भी स्थान परिवर्तन की संभावना है अगर ऐसा हो तो सहजता से स्वीकार करें। सामाजिक प्रतिष्ठा पर आंच न आने दें।

Read More: आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि

तुला राशि:राशि से भाग्य भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण आपके लिए कार्य बाधा उत्पन्न करा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति चिंता तो रहेगी किंतु संतान संबंधी चिंता भी आपको तंग कर सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई में और मन लगाएं ताकि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में परेशानी न हो। धर्म-कर्म के मामलों में अरुचि बढ़ेगी।

धनु राशि:राशि से सप्तम भाव में पड़ने वाले इस ग्रहण के प्रभाव स्वरूप आपके दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है इसलिए आपसी सौहार्द बनाए रखें झगड़े विवाद से बचें।

Tags:

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us