Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

अमेरिका में बवाल:ट्रंप समर्थकों ने संसद में घुसकर की तोड़फोड़, आगज़नी, कब्ज़ा करने की कोशिस अब तक चार की मौत

अमेरिका में बवाल:ट्रंप समर्थकों ने संसद में घुसकर की तोड़फोड़, आगज़नी, कब्ज़ा करने की कोशिस अब तक चार की मौत
फ़ोटो साभार:ट्वीटर

अमेरिका में गुरुवार को जबरदस्त हिंसा हो गई है।निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (trump) के समर्थकों ने संसद में घुसकर कब्ज़ा कर लिया है.बवाल में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:अमेरिका में गुरुवार को संसद के भीतर जिस तरह से हंगामा हुआ है उससे पूरा विश्व अचंभित है।निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक उनकी हार स्वीकार नहीं कर पा रहें हैं।वोटों की गिनती दोबारा करने औऱ राष्ट्रपति पद पर ट्रंप को बनाए रखने की माँग करते हुए हजारों की संख्या में हथियारों से लैस ट्रंप समर्थक संसद के भीतर घुस गए।जमकर तोड़फोड़ की आगजनी की भी खबरें हैं।बताया जा रहा है कि इस हिंसा में अब तक चार लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।Trump news

बवाल के बाद वाशिंगटन में 15 दिनों के लिए इमरजेंसी लगा दी गई है।सुरक्षाबलो ने बवाल करने वालों को रोकने के लिए आँसू गैस के गोले दागे, फायरिंग भी की।पुलिस की गोली से एक महिला की मौत भी हुई है।Trump news

बता दें कि इसके पहले भी ट्रंप समर्थकों की ओर से ऐसे हिंसक प्रदर्शन किए गए हैं।लेकिन संसद के भीतर घुसकर जिस तरह यह हमला किया गया है।वह अमेरिकी इतिहास का काला दिन है।

इस बीच ख़बर है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, ट्वीटर, फेसबुक आदि ने डोनाल्ड ट्रंप को ब्लॉक कर दिया है।आशंका थी कि वह इन प्लेटफार्म का यूज कर अपने समर्थकों को औऱ भड़काने का काम करेंगे।क्योंकि वह अक्सर उकसावे वाले ट्वीट करते रहें हैं।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए हमले का जिम्मेदार ट्रंप को बताया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us