Russia Ukraine War Started:रूस ने यूक्रेन पर बोला हमला राजधानी समेत कई शहरों में हो रहे धमाके
On
रूस औऱ यूक्रेन के बीच महीनों से चल रही तनातनी आखिरकार युद्ध में तब्दील हो गई.रूस ने युक्रेन पर हमला बोल दिया है.रूसी सैनिक यूक्रेन में घुस चुके हैं.यूक्रेन की राजधानी समेत कई शहरों में ताबड़तोड़ धमाके हो रहे हैं. Russia Ukraine War Latest Updates
Russia Ukraine War Latest News:रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है.रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्यवाही के आदेश दे दिए हैं.पुतिन ने चेतावनी दी है कि विश्व का कोई भी देश बीच में न पड़े नहीं तो उसको भी जवाब दिया जाएगा.
पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है.रूसी हमले के बीच यूक्रेन में 'मार्शल' लॉ का एलान कर दिया गया है.वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट को खाली करवाया जा रहा है.समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक राजधानी कीव समेत कई जगह धमाके हो रहे हैं.रूस ने कीव-खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल से हमला शुरू कर दिया है.स्थिति भयावह होती जा रही है. Russia Ukraine War Latest Updates

Tags:
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
