Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:सुलगते बुलन्दशहर की तपिस पड़ोसी जिलों तक..!हाई अलर्ट पर यूपी पुलिस,सोसल मीडिया पर निगाह।

यूपी:सुलगते बुलन्दशहर की तपिस पड़ोसी जिलों तक..!हाई अलर्ट पर यूपी पुलिस,सोसल मीडिया पर निगाह।
बुलंदशहर हिंसा में मारे सुभाष कुमार

सोमवार को बुलन्दशहर में हुई हिंसा में एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित 2 लोगों की मौत हो गई थी,उसके बाद शहर में हुई आगजनी और हिंसा को लेकर बुलन्दशहर के साथ पड़ोसी जिलों में भी हालात तनावपूर्ण हैं... पढें युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट..

बुलंदशहर: सोमवार को बुलन्दशहर में हुई हिंसा ने एक बार फ़िर इंसानियत को शर्मसार कर दिया औऱ एक बार फ़िर भीड़ की हिंसा का शिकार होकर एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित 2 लोंगो की मौत दंगाईयो के हांथो हो गई।


गौकशी की अफवाह पर बुलन्दशहर के स्याना थाने के सिंगरावठी पुलिस चौकी के सामने चार गाँवो के क़रीब 500 लोग इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे,हंगामा इतना बढ़ गया कि भीड़ ने पुलिस चौकी में आग लगा दी और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी,इसके साथ साथ एक युवक अमित कुमार की भी इस हिंसा में मौत हो गई।
बुलन्दशहर की इस हिंसा की तपिस ने सूबे की योगी सरकार को हिला दिया है,योगी ने पूरे प्रकरण की जांच SIT से कराने के निर्देश दिए हैं, औऱ 2 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

बुलन्दशहर में हुई हिंसा के बाद उपजे तनाव ने पूरे प्रदेश का माहौल ख़राब कर दिया है,लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि जिस तरह से भीड़ ने इकट्ठे होकर हमला किया तो क्या भीड़ को किसी ने उकसाया,भीड़ के इस हमले के पीछे गहरी साजिश भी हो सकती है?सवाल ये भी क्या ये इकठ्ठा हुई भीड़ का नतीजा था या सोची समझी रणनीति के तहत हमला, चूँकि इस मामले में हुई इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की गोलीमार कर हत्या से मामला और भी गम्भीर हो गया है क्योंकि सुबोध कुमार यूपी के चर्चित दादरी(अखलाख) हत्याकांड में जांच अधिकारी थे।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us