Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Latest News:पूरे यूपी में इस दिन से मिलेगी 24 घण्टे बिजली

UP Latest News:पूरे यूपी में इस दिन से मिलेगी 24 घण्टे बिजली
Up Latest News:प्रतीकात्मक फ़ोटो

गांवों में अभी दिन में 6 घण्टे की कटौती हो रही है. 24 में से 18 घण्टे बिजली मिल रही है, लेकिन अब जल्द ही पूरे यूपी में 24 घण्टे बिजली सप्लाई होने लगेगी.इसको लेकर योगी सरकार की तरफ़ से पूरा ख़ाका तैयार कर लिया गया है.बस घोषणा होना बाकी है. UP Latest News 24 hours electricity supply in up

UP Latest News:यूपी के गाँव भी अब जल्द ही 24 घण्टे बिजली से जगमग होने लगेंगे.विधानसभा चुनावों को देखते हुए योगी सरकार प्रदेश की ग्रामीण जनता को 24 घण्टे बिजली की सौगात देने जा रही है. इसका ऐलान मुख्यमंत्री 25 दिसम्बर को लखनऊ से कर सकते हैं. Up Electricity News

बता दें कि सुशासन दिवस (अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती) 25 दिसंबर के दिन योगी इसका ऐलान करेंगे.बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 24 घंटे बिजली सप्लाई का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा.आजादी के बाद राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब कोई सरकार पूरे प्रदेश में 24 घंटे अनवरत निर्बाध बिजली देगी. सरकार की इस नई घोषणा का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा.नई व्यवस्था में गांवों को भी 24 घंटे बिजली मिलेगी. Uttar Pradesh Latest News

अभी गांवों में मिलती है 18 घण्टे बिजली..

योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अभी 18 घण्टे बिजली की सप्लाई हो रही है. तहसील क्षेत्र के उपभोक्ता 20 घंटे बिजली पा रहे हैं.प्रदेश सरकार ने जिला, मंडल मुख्यालय, महानगर तथा औद्योगिक क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली सप्लाई का इंतजाम पहले से ही कर रखा है. Up Electricity Latest News

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

फॉल्ट बनता सप्लाई में बाधक..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

योगी सरकार भले ही निर्बाध बिजली आपूर्ति का आदेश देती हो, लेकिन लोकल स्तर पर होने वाले फॉल्ट से बिजली आपूर्ति कई कई घण्टे बाधित रहती है.जिससे सरकार का 24 घण्टे बिजली देने का सपना अधूरा रह सकता है.जिलों में प्राइवेट लाइनमैनों के सहारे ही पूरी बिजली व्यवस्था रहती है.लेकिन संख्या बेहद कम होने से उनको भी लाइट दुरस्त रखने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. UP Latest News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us