Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP School Closed Updates : यूपी में भीषण ठंड का प्रकोप जारी कई जिलों में बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टी

UP School Closed Updates : यूपी में भीषण ठंड का प्रकोप जारी कई जिलों में बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टी
UP School Closed Updates

UP School Closed Updates : यूपी में पड़ रही कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है, शीतलहर औऱ ठंड को देखते हुए यूपी के स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं, कई जिलों में मौजूदा हालातों को देखते हुए छुट्टियां बढ़ा दी गईं हैं.

UP School Closed Updates : उत्तर प्रदेश में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं नज़र आ रहे हैं.सोमवार को भी दिन की शुरुआत कोहरा, धुंध औऱ शीतलहर से हुई है. रविवार को धूप तो निकली लेकिन शीतलहर के चलते शाम तक पारा फिर गिर गया, रविवार सोमवार की रात यूपी के 12 जिलों का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा.

फिलहाल यूपी के अधिकांश जिलों में ठंड के चलते जिला प्रशासन ने 9 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर रहा है, परिषदीय स्कूलों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक का पूर्व निर्धारित शीतकालीन अवकाश चल रहा है. ठंड के चलते मौजूदा हालातों को देखते हुए कई जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं.लखनऊ में 14 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद करने के आदेश डीएम ने जारी कर दिए हैं.

रायबरेली में 10 जनवरी तक का अवकाश बढ़ा दिया गया है, हरदोई जिले में भीषण शीतलहर और कोहरे के मद्देनजर 12वीं तक के सभी स्कूलों में जिलाधिकारी ने अवकाश घोषित किया है. स्‍कूल अब 16 जनवरी को खुल सकेंगे. इसके अलावा बुलन्दशहर में भारी ठंड के चलते डीएम ने कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं. इस दौरान स्कूल खोलने पर DM ने कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी है.

फतेहपुर में 9 जनवरी तक 12 तक के समस्त स्कूलों में जिला प्रशासन ने अवकाश घोषित कर रखा है. खबर लिखे जाने तक अवकाश बढ़ाये जाने का आदेश जारी नहीं हुआ है. लेकिन मौसम को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि छुट्टियां बढाई जा सकती हैं.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us