Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:नहीं होगी ग्राम प्रधानों की किसी भी तरह की जांच..ग्राम विकास मंत्री ने कहा-बेफिक्र रहो!

यूपी:नहीं होगी ग्राम प्रधानों की किसी भी तरह की जांच..ग्राम विकास मंत्री ने कहा-बेफिक्र रहो!
प्रतीकात्मक फ़ोटो

यूपी के ग्राम प्रधानों की पंचायत चुनाव से पहले या बाद में किसी तरह की जांच नहीं होगी..ऐसा कहना है यूपी सरकार में ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह का पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ:प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ग्राम प्रधानों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे योगी सरकार में ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों की किसी भी तरह की जांच सरकार कराने नहीं जा रही है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि प्रधान निश्चिंत रहे पंचायत चुनाव से पहले या बाद में उनकी न तो सम्पत्ति की जांच होगी और न ही कराए गए कार्यो की।

ये भी पढ़े-PM Modi Birthday:यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ यूं मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन.!

दरअसल उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय प्रधान संगठन का एक सम्‍मेलन हुआ। इस सम्‍मेलन में मुख्‍य अत‍िथ‍ि के तौर पर ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए थे।

इसी कार्यक्रम में शामिल हुए ग्राम विकास मंत्री ने प्रधानों को संबोध‍ित करते हुए कहा- किसी प्रधान की कोई जांच चुनाव से पहले या चुनाव के बाद नहीं होगी। इसलिए नहीं होगी क्‍योंकि कोई भी काम रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, एडीओ, पंचायत अध‍िकारियों की देख रेख में होता है। ऐसे में प्रधान की जिम्‍मेदारी सिर्फ कार्ययोजना बनाने तक रहती है, तो फिर जांच होने की बात ही नहीं है।''

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

ये भी पढ़े-साक्षी अजितेश मामला:विधायक की बेटी को अभी भी मिल रही हैं धमकियां..कहा-"भगोड़ों की तरह गुज़ारनी पड़ रही जिंदगी"!

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

उन्‍होंने कहा, ''ग्राम प्रधानों की संपत्ति की जांच की बात सोशल मीडिया पर चली है। इसपर सरकार का कोई रुख नहीं है।'' उन्‍होंने कहा, ''मैं आपके इस डर को खत्‍म करना चाहता हूं, आप निश्चिंत रहिए कि किसी सीडीओ का यह साहस नहीं होगा कि वो ग्राम पंचायत अध‍िकारी और बीडीओ को बचाएगा और जनता से चुने प्रतिनिध‍ियों की जांच कराएगा। यह मैं नहीं होने दूंगा।''

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें चल रही थीं कि शासन की ओर से ग्राम प्रधानों की संपत्ति और कामकाज की जांच कराई जाएगी। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हड़कम्‍प मचा हुआ था। गांव में यह चर्चा आम थी कि अब प्रधानों की जांच होनी है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us