Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:श्रम संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर बुलन्द की आवाज़ लगे मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे..!

फतेहपुर:श्रम संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर बुलन्द की आवाज़ लगे मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे..!
कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देतीं आंगनबाड़ी सहायिकाएं

श्रम संगठनों के आवाहन पर नहर कालोनी परिसर में इकट्ठा हुए विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज़ बुंलद की..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर: मानदेय बढ़ोतरी,पेंशन बहाली,न्यूतम वेतनमान सहित कई मांगो को लेकर लगातार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,आशा बहुओं सहित कई मानदेय परक कर्मचारी आंदोलनरत हैं।

बुधवार को पूरे प्रदेश में श्रम संगठनों के आवाहन पर जिले जिले कर्मचारियों ने इकठ्ठे होकर धरना दिया।
फतेहपुर के नहर कालोनी परिसर में इकठ्ठा हुए विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने मौजूदा सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया,नहर कालोनी से कर्मचारियों ने पटेल नगर से होते हुए कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया मार्च के दौरान मोदी-योगी हाय हाय,औऱ मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे लगे।

कलक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों ने डीएम के माध्यम से अपनी मांगों का पत्र जिलाधिकारी को दिया।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल आंगनबाड़ी संगठन की सुनंदा तिवारी ने युगान्तर प्रवाह से खास बातचीत करते हुए बताया कि हमारी प्रमुख मांग है कि हमें श्रम कानून अधिनियम के अंतर्गत लाया जाए और दैनिक न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से हमारा मानदेय दे साथ ही पूर्व में हुए दो महीने तक चलने वाले धरना प्रदर्शन के दिनों का मानदेय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का काटा गया है उसको सरकार तत्काल दे।साथ ही सरकार से मांग की है हमको सेवानिवृत्त के समय एकमुश्त दो लाख रुपया व आजीवन दो हज़ार रुपया जीवन गुजारने के लिए दे।

बुधवार को कर्मचारियों द्वारा जिस तरह से मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए लगे वो आने वाले 2019 में मोदी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us