Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPSC result 2018:फतेहपुर के आदर अदीब पॉवेल बंधु के पीसीएस अफ़सर बनने की कहानी.!

UPPSC result 2018:फतेहपुर के आदर अदीब पॉवेल बंधु के पीसीएस अफ़सर बनने की कहानी.!
फतेहपुर:माला पहने खड़े पावेल बन्धु।

फतेहपुर ज़िले के एक छोटे से गाँव में रहने वाला एक लाल जब पीसीएस की परीक्षा में सफ़ल घोषित हुआ तो पूरे क्षेत्र के लोग प्रफुल्लित हो उठे..घर में बधाइयां देने वालों का तांता लग गया..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:जनपद के हथगाम ब्लाक के एक छोटे से गाँव आलीमऊ में रहने वाले पॉवेल बन्धु का चयन जब पीसीएस अफ़सर के पद पर हुआ तो पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।देर रात तक लोगों का घर पहुँच कर बधाई देने का सिलसिला शुरू रहा। fatehpur pcs result news

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:बाबा की कही एक बात ने ग्राम प्रधान की बेटी को बना दिया एसडीएम.!

पॉवेल का जन्म बेहद ही साधारण परिवार में हुआ है।पिता शिवशरण बन्धु 'हथगामी' राष्ट्रीय स्तर के कवि एवं शायर हैं व इनकी माता ग्रहणी हैं।बचपन से ही बेटे में पढ़ाई की ललक देखकर इनके पिता ने उच्च शिक्षा के लिए इन्हें इलाहाबाद विश्वविद्यालय भेजा वहां से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पॉवेल बंधु ने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से पत्रकारिता से पीजी कोर्स किया।और फ़िर पीसीएस अफ़सर बनने की तैयारी में जुट गए।पॉवेल बन्धु का पूरा नाम आदर अदीब पॉवेल बन्धु है।नाम को लेकर इनके पिता शिवशरण बन्धु कहते हैं कि बेटे के नाम में हिंदी, फ़ारसी, संस्कृत औऱ अंग्रेजी का मिश्रण है।जो सर्वधर्म समभाव का पोषक है। fatehpur pcs officer Powell bandhu

ये भी पढ़ें-यूपी:PCS परीक्षा का रिजल्ट घोषित..अनुज नेहरा ने किया टॉप..!

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

पॉवेल बन्धु को बधाई देने पहुंचे एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार व उनके भाई कमल साहू ने बताया कि पॉवेल को बचपन से ही अफ़सर बनने का जुनून था।उनका पूरा समय किताबों के बीच ही व्यतीत होता था।पॉवेल की यह सफलता उनके जज़्बे और लगन की उद्घोषक है। fatehpur pcs 2018 result news

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

ये भी पढ़ें-कोरोना:योगी सरकार में मंत्री जय कुमार सिंह जैकी हुए संक्रमित..लोगों से कही ये बात.!

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

पॉवेल ने बताया कि इससे पूर्व वह चार बार से पीसीएस परीक्षा के साक्षात्कार से वापस लौट चुके हैं।लेक़िन निराश नहीं हुए और लगातार तैयारी में जुटे रहे।शुक्रवार को जब पीसीएस परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो उसमें मेरा चयन जिला सूचना अधिकारी के पद पर हुआ है।उन्होंने बताया कि मुझे अपने पिता कवि एवं शायर शिवशरण बन्धु से बहुत प्रेरणा मिलती थी।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, इष्ट मित्रों औऱ गुरुजनों को दिया है।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us