Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP School Closed News : यूपी में ठंड के चलते डीएम के आदेश पर कई जिलों में स्कूल बंद

UP School Closed News : यूपी में ठंड के चलते डीएम के आदेश पर कई जिलों में स्कूल बंद
UP School Closed News

यूपी में नए साल की शुरुआत कोल्ड डे के रूप में हुई है, भीषण ठंड में इंसानों के साथ जीव जंतु तक सब परेशान हो गए हैं.अलग अलग जिलों में डीएम के आदेश पर स्कूलों में छुट्टियां घोषित हो रहीं हैं. जानें अब तक कौन कौन से जिलों में अवकाश घोषित हुआ है.

UP School Closed News : पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड, कोहरे औऱ शीतलहर की चपेट में है, पिछले दो दिनों से हालात ज्यादा खराब हो गए हैं. नए साल की शुरुआत में भगवान भास्कर ( सूर्य ) के दर्शन नहीं हुए, ऐसा ही कुछ हाल 2 जनवरी को भी है.आसमान में कोहरा औऱ धुंध छाया हुआ है.

शीतलहर औऱ ठंड के चलते कई जिलों में डीएम के आदेश पर स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. वाराणसी में 29 दिसम्बर को डीएम ने आंगनबाड़ी सहित कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित हुआ था जो अब 5 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

डीएम द्वारा जारी हो रहे आदेश सरकारी, प्राइवेट सभी स्कूलों के लिए होता है. इसी तरह मैनपुरी, सहारनपुर सहित क़रीब दर्जन भर से ज़्यादा जिलों में अवकाश घोषित हो चुका है. हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में जिलों में अवकाश घोषित नहीं हुआ है. लेकिन कयास लगाए जा रहें हैं कि 2 जनवरी का मौसम देखते हुए अब डीएम अवकाश घोषित कर सकते हैं.

परिषदीय स्कूलों में चल रहा शीतकालीन अवकाश..

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक का शीतकालीन अवकाश घोषित है. यह अवकाश केवल परिषदीय स्कूलों के लिए है, अन्य स्कूलों में छुट्टी डीएम के आदेश पर होगी.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us