Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP School Closed News : यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल कॉलेजों में इतने दिनों की छुट्टी

UP School Closed News : यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल कॉलेजों में इतने दिनों की छुट्टी
UP School Closed News

यूपी में लगातार बारिश का दौर जारी है. 8 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. जिसके चलते स्कूल कॉलेजों में 8 अक्टूबर की छुट्टी घोषित हो गई है.

UP School Closed News: यूपी में वापस लौटते मॉनसून ने भारी तबाही मचा दी है.अक्टूबर महीने में हो रही रिकार्ड बारिश से हर तरफ़ सिर्फ़ नुकसान ही नुकसान है. इस बीच 8 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित हो गया है.जिसके चलते इन जिलों में प्रशासन ने स्कूल कॉलेजों में 8 अक्टूबर की छुट्टी घोषित कर दी है. 9 को रविवार है फिर 10 अक्टूबर सोमवार को ही स्कूल कॉलेज खुल सकेंगें.

इटावा जिले में भारी बरसात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 08 अक्टूबर को बंद करने के दिए निर्देश दिया है. जिलाधिकारी अवनीश राय ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं.आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से लेकर के 12 तक के सभी स्कूल भारी बरसात के कारण कल यानी 8 अक्टूबर को बंद रहेंगे. UP School College Closed News

इसके अलावा गोंडा में भी मूसलाधार बारिश की वजह से स्कूल बंद रहेंगे. इससे पहले अयोध्या, सुल्तानपुर और रायबरेली में 8वीं क्लास तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था. मौसम को देखते हुए देर शाम तक कुछ औऱ जिलों में भी स्कूल बंद का आदेश जारी हो सकता है. Rain Alert in UP

यूपी के ज्यादातर जिलों में हो रही बारिश का असर सबसे ज्यादा किसानों पर पड़ा है.खेतों में पानी भर जाने से खड़ीं धान और गन्ने की फसल पलट गई हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

फसल पलट जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है.वहीं शहरों में भी जगह जगह पानी भर गया है.सड़क से लेकर गलियों तक में पानी नजर आ रहा है. जहां पानी का निकास नहीं वहां की गलियों मानो तालाब सी नजर आने लगी हैं.कई जगह तो बारिश का पानी घरों में भी घुस गया है.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us