Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Nagar Nigam Election 2022: क्या घोषित हो गई है नगर निकाय चुनावों की डेट वायरल हो रही पोस्ट का सच जान लें

UP Nagar Nigam Election 2022: क्या घोषित हो गई है नगर निकाय चुनावों की डेट वायरल हो रही पोस्ट का सच जान लें
UP Nagar Nigam Election 2022(सांकेतिक फ़ोटो)

उत्तर प्रदेश में इसी साल के अंत तक नगर निकायों के चुनाव होने हैं.इस बीच सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल है जिसमें दावा किया जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इस पोस्ट में चरणवार सभी जिलों का ब्यौरा भी दिया गया है. क्या इस वायरल पोस्ट का सच आइए जानते हैं. (UP Nagar Nigam Chunav Date 2022 Nagar nigam Election Up 2022)

Nagar Nigam Election 2022 In UP:उत्तर प्रदेश में अब नगर निकाय चुनावों के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है. नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में होने वाले इस चुनाव को यूपी की राजनीति के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता है. सभी प्रमुख दल इसकी तैयारियों में जुट गए हैं.

सोशल मीडिया में वायरल है पोस्ट फ़र्जी है..

इस बीच सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना (UP Nagar Nikay Chunav 2022 Notification) जारी हो गई है. तीन चरणों मे चुनाव होंगें. चुनाव की तारीखें भी बता दी गई हैं. पहला चरण 22 नवम्बर, दूसरा चरण 26  नवम्बर औऱ तीसरा चरण 29 नवम्बर को होगा. औऱ मतगणना की डेट 1 दिसम्बर को बताई गई है.

हमने इस पोस्ट का सच जानने के लिए  राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी से बात की. उन्होंने बताया कि पोस्ट पूरी तरह से फ़र्जी औऱ भ्रामक है. अभी तक चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी नही हुई है. हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि चुनाव दिसम्बर तक होने की संभावना है.नवम्बर में अधिसूचना जारी की जा सकती है.फ़िलहाल नगर निकायों के परसीमन का काम चल रहा है, इसके बाद सीटों का आरक्षण तैयार किया जाएगा.इसके बाद ही अधिसूचना जारी की जाएगी. (UP Nagar Nigam Chunav 2022 Date)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us