Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP IAS Transfer Today List 2024: देर रात 19 IAS अफसरों के तबादले ! 8 जिलों के डीएम बदले, कानपुर डीएम का तबादला, आईएएस आर.के सिंह होंगे कानपुर डीएम

UP IAS Transfer Today List 2024: देर रात 19 IAS अफसरों के तबादले ! 8 जिलों के डीएम बदले, कानपुर डीएम का तबादला, आईएएस आर.के सिंह होंगे कानपुर डीएम
यूपी में आईएएस अफसरों के तबादले, फोटो साभार सोशल मीडिया

UP IAS Transfer List Today 2024

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से पहले यूपी में धड़ाधड़ आईएएस और आईपीएस अफसरो के तबादले किये जा रहे हैं. देर रात प्रदेश सरकार ने (Up Govt) बड़े पैमाने पर 19 आईएएस अफसरों के तबादले (Ias Transfered) कर दिये. जिसमें 8 जिलों के डीएम (Dm) भी बदले गए हैं. कानपुर डीएम (Kanpur Dm) विशाख जी अय्यर का भी तबादला कर दिया गया है उनकी जगह गाजियाबाद डीएम (Ghaziabad Dm) आरके सिंह को कानपुर के डीएम बनाया गया है.

19 आईएएस अफसरों को किया गया इधर से उधर

प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से पहले सीनियर प्रशासनिक अफसरों का तबादला (Transfer) करने में जुटी हुई हैं. देर रात भी सरकार ने 19 आईएएस अफसरों (Ias Officer) को इधर से उधर कर दिया है. चलिए आपको बताते हैं किस अधिकारी को कहाँ भेजा गया है. इन 19 आईएएस अफसरों में 8 जिलो के डीएम भी बदल दिए गए हैं. इनमें कई आईएएस अफसर ऐसे भी थे जो एक जिले में तीन वर्ष की अवधि से तैनात थे.

8 जिलों के डीएम भी बदले गए

जिन 8 डीएम को इधर से उधर किया गया है, उनमें कानपुर नगर के डीएम आईएएस विशाख जी अय्यर (Kanpur Dm Vishakh Ji Ayyar) का तबादला कर दिया गया है. उनकी जगह पर गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह (Ghaziabad Dm R.K Singh) को कानपुर का डीएम बनाया गया है. विशाख जी को अलीगढ़ (Aligarh) जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है. फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. जबकि रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मन्दर को जौनपुर का डीएम बनाया है.

इनके भी हुए तबादले

राज्य सम्पत्ति अधिकारी वीके सिंह को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया. श्रम विभाग में निशा अनन्त को अमेठी का डीएम बनाया गया. बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है. अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को गाजियाबाद का डीएम बनाया गया. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त, आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनन्दन ए को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. जौनपुर के डीएम अनुज झा को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाये गए हैं.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us