Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022:स्वामी को विधायक बनवाने के लिए समीकरण बना रहे अखिलेश को अपर्णा देंगीं चुनौती.?

UP Election 2022:स्वामी को विधायक बनवाने के लिए समीकरण बना रहे अखिलेश को अपर्णा देंगीं चुनौती.?
अपर्णा यादव , स्वामी प्रसाद मौर्य (फ़ाइल फ़ोटो)

स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार विधानसभा चुनाव हार गए हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी उन्हें विधानसभा में भेजने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई है.लेकिन सपा की इस रणनीति को भाजपा फ़ेल करने में जुट गई है.पढ़ें ये रिपोर्ट.. swami prasad maurya latest news

Lucknow:यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के नतीज़े तो 10 मार्च को ही आ चुके हैं.भाजपा प्रचंड बहुमत से एक बार फ़िर सरकार बनाने जा रही है.औऱ योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री.Up Election 2022

लेकिन पार्टियों की जीत हार के साथ ही कुछ ऐसी सीटें भी थीं जहाँ पूरे प्रदेश की निगाह लगी हुईं थीं. ऐसी ही एक सीट थी कुशीनगर की फ़ाजिलनगर सीट यहाँ से सपा के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य चुनावी मैदान में थे. स्वामी चुनाव के ठीक पहले योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा दे सपा में शामिल हुए थे. वह अपने कई बयानों को लेकर भी पूरे चुनाव भर चर्चा में रहे. ऐसे में जब स्वामी चुनाव हार गए हैं तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनको विधानसभा भेजने के लिए समीकरण बना रहे हैं.

करहल से चुनाव लड़ाने की तैयारी..

अखिलेश यादव वर्तमान में आजमगढ़ से सांसद हैं. उन्होंने इस बार का विधानसभा चुनाव मैनपुरी की करहल सीट से लड़ा था जहाँ से उन्हें जीत हासिल हुई है.लेकिन सूत्र बताते हैं कि अखिलेश यादव सांसदी से इस्तीफ़ा नहीं देंगें वह विधायकी से इस्तीफ़ा देंगें. ऐसे में करहल सीट पर उपचुनाव होगा.वह इस सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनाव लड़ा उन्हें विधानसभा भेज सकते हैं.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

लेकिन स्वामी प्रसाद के सामने एक बार फ़िर भारतीय जनता पार्टी रणनीति बनाने में जुट गई है.मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भाजपा करहल सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य के सामने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को चुनावी मैदान में उतार सकती है. बता दें कि अपर्णा चुनाव के ठीक पहले समाजवादी पार्टी छोड़के भाजपा में शामिल हुईं थीं.

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us