UP Chunav 2022:ओमिक्रोन के ख़तरे को देखते हुए क्या बढ़ जाएगा चुनाव.जानें क्या कहा है हाईकोर्ट ने
On
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का तेज़ी से प्रसार हो रहा है. यूरोप के कई देशों में हालात खराब हो गए हैं.भारत में भी इस नए वैरिएंट के केस बढ़ते जा रहे हैं.इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव औऱ ओमिक्रोन को लेकर क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं. Omicron Cases in India Allhabad High court Coment on up election 2022
Up chunav 2022:कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के ख़तरे को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चिंता ज़ाहिर की है.कोर्ट ने चुनाव आयोग से अपील की है यूपी विधानसभा चुनावों को टाल दिया जाए.साथ ही कोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी से भी अपील की है कि वह अपनी रैलियों में भीड़ को कम करें. Up election 2022 latest news
कोर्ट ने राजनीतिक दलों को सुझाव दिया है कि चुनाव प्रचार टीवी व समाचार पत्रों के माध्यम से किया जाए.साथ ही प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि राजनीतिक दलों की चुनावी सभाओं व रैलियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएं.यह भी कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव टालने पर भी विचार करें क्योंकि जान है तो जहान है. Omicron Cases in india up election 2022

Tags:
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
