Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Byelection Result 2022 Live : आज़म के गढ़ से भाजपा को बढ़त मैनपुरी में डिंपल आगे

UP Byelection Result 2022 Live : आज़म के गढ़ से भाजपा को बढ़त मैनपुरी में डिंपल आगे
डिम्पल यादव

यूपी की एक लोकसभा औऱ दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीज़े आज घोषित हो रही हैं, मतगणना जारी है.शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है.हालांकि मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा की डिंपल यादव ने बढ़त बना रखी है.

UP Byelection Result 2022 : गुजरात औऱ हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीज़े आज घोषित हो रहें हैं. इसी के साथ यूपी की तीन सीटों ( 1 लोकसभा, 2 विधानसभा ) पर हुए उपचुनाव की मतगणना भी आज जारी है. ख़बर लिखे जाने तक मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की डिम्पल यादव भाजपा उम्मीदवार से क़रीब 35 हजार वोटों से आगे चल रहीं हैं.

रामपुर विधानसभा की बात करें शुरुआती रुझानों में यहाँ सपा उम्मीदवार असीम रज़ा पीछे चल रहे थे, हालांकि अब वह भाजपा उम्मीदवार से करीब 3500 वोटों से आगे चल रहे हैं. खतौली विधानसभा में भी भाजपा पीछे हो गई है. यहां रालोद उम्मीदवार मदन भैया भाजपा की राजकुमारी सैनी से करीब 6 हजार वोटों से आगे हो गई हैं

Live Blog

मैनपुरी में उपचुनाव एकतरफा हो गया है. डिंपल यादव की जीत सुनिश्चित होती देख सपा कार्यकर्ता बेहद गदगद हैं. वहीं सैफई में भी मुलायम परिवार के लोग बेहद उत्साहित हैं. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई पहुंचने वाले हैं, जहां वह परिवार के सदस्यों व अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे. शिवपाल यादव ने भी जसवंतनगर में डिंपल को भारी मत मिलने पर जनता का आभार जताया है

08 Dec 2022 12:44:10
Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us