Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Saharanpur News In Hindi: जेल में बंद कैदी और बन्दी की मौत के बाद मचा हड़कम्प ! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

Saharanpur News In Hindi: जेल में बंद कैदी और बन्दी की मौत के बाद मचा हड़कम्प ! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
दो कैदियों की मौत, image credit original source

यूपी (Up) के सहारनपुर (Saharanpur) में जिला कारागार में बंद एक कैदी (Prisoner) और एक बन्दी की मौत हो जाने से पूरे जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया. वही दोनों के हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि, दोनों की मौत की वजह हार्ट अटैक है.

जिला कारागार में बंद दो कैदियों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) में जिला कारागार (Jail) में बलात्कार के मामले (Case Rape) मामले में सजा काट रहा 54 वर्षीय मेनपाल जो उत्तराखंड के मंगलोर का रहने वाला था, साथ ही चोरी के मामले विचाराधीन बन्दी 30 वर्षीय हसन भी जिला कारागार में बंद था जो कि यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था. जिला कारागार प्रशासन ने बताया कि इन दोनों को रात में अचानक सीने में दर्द हुआ .

आनन-फानन में दोनों जिला कारागार में बने चिकित्सालय में एडमिट कराया गया लेकिन दोनों की हालत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल रिफर किया गया. जहाँ इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. आनन फानन में दोनों के परिजनों को इस घटना की सूचना देते हुए मृतको के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके शवो को परिवार वालो को सौंप दिया गया.

saharanpur_district_jail_news
जिला कारागार, image credit original source

सीने में दर्द बताई जा रही वजह

वहीं इस घटना के बाद मृतको के परिजनों और खुद जिला कारागार प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है इस घटना के बाद जिला जेल की ओर से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है जिसमे ये बताया गया है कि, देर रात मेनपाल और हसन दोनों को सीने में दर्द हुआ था जिसके बाद दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया लेकिन जब उन्हें आराम नही मिला तो उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया जहां डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नही जा सका उधर इस खबर के बाद मृतको के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है एक साथ हुई दो मौतो की खबर शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

अचानक बिगड़ी थी हालत

जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि फिलहाल एक कैदी बलात्कार के मामले में जिसे हरिद्वार कोर्ट ने 6 साल की सजा सुनाई थी. जबकि एक चोरी के मामले में विचाराधीन बन्दी था. दोनों ही पिछले कई दिनों से जेल में बंद थे अचानक उनकी रात तबीयत बिगड़ी पहले उन्हें जेल की अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया. हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us