Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Noida Girls Holi Video: होली पर चलती स्कूटी में दो युवतियों ने बनाई अश्लील Reals ! फिर लगा इतने का चूना

Noida Girls Holi Video: होली पर चलती स्कूटी में दो युवतियों ने बनाई अश्लील Reals ! फिर लगा इतने का चूना
स्कूटी पर युवतियां होली पर बनाती रील, Image credit original source

Noida Stunts Viral Video Girls

स्कूटी पर स्टंट बाजी (Stunts) करना दो लड़कियों (Two Girls) और एक लड़के को भारी पड़ गया. दरअसल एक स्कूटी में दो लड़कियां होली के एक गाने पर रील बनाती हुई नजर आ रही है जिसमें युवक स्कूटी चला रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए 33 हजार रुपये का चालान काटा है.

होली पर रील बनाना पड़ा भारी

वर्तमान में युवाओं (Youth) पर रील (Reel) बनाने का जुनून इस कदर हावी है कि कभी-कभी तो यह युवा अपनी और दूसरों की जान भी जोखिम में डाल देते हैं. जाने-अनजाने में अश्लीलता भी फैलाते हैं एक ऐसा ही वीडियो होली के त्योहार (Festival Holi) पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर खूब तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है. इससे कुछ दिन पहले ही मेट्रो में दो युवतियों का रील बनाते वीडियो वायरल हुआ था.

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) का बताया जा रहा है जहां पर एक चलती स्कूटी पर दो लड़कियां स्टंटबाजी कर रही है जबकि आगे बैठा एक लड़का स्कूटी चला रहा है यह दोनों ही लड़कियां बॉलीवुड के एक फेमस गाने पर एक दूसरे को रंग लगा रही है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से यह तीनों ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए तीन सवारी और ना ही हेलमेट लगाए हुए हैं जिसमें अश्लीलता का तड़का भी लगाया जा रहा है.

इंटरनेट यूजर्स ने किया ट्रोल

कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया, वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस वीडियो को ट्विटर पर ट्वीट करते हुए तरह-तरह की टिप्पणियां भी करने लगे. कई यूजर्स ने वीडियो को लेकर आपत्ति जाहिर की है इसके बाद से लगातार ट्विटर पर कमेंट्स और टिप्पणियों की बाढ़ सी आ गई लोगों ने वीडियो को पोस्ट करते हुए गाड़ी का नंबर लिखते हुए पुलिस से इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है हालांकि इस तरह की स्टंटबाजी का यह कोई पहला वीडियो नहीं है, इस तरह के वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं जिनके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की गई है.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

girls_made_reel_on_scooty_police_sent_chalan
रील बनाने वाली लड़कियों की स्कूटी का चालान, Image credit original source
पुलिस ने काटा 33 हजार रुपये का चालान

यह वीडियो और ट्वीट पुलिस के संज्ञान में आते ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और उसने वीडियो की जांच करते हुए बताया कि इसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन तो किया जा रहा है साथ ही साथ रोड पर इस तरह से स्टंटबाजी से खुद के साथ-साथ दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ ही नहीं बल्कि अश्लीलता भी परोसी जा रही है. इसके बाद पुलिस ने इन तीनों को सबक सिखाते हुए 33 हजार रुपये का चालान किया है.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us