Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In UP: कैदी पति से मिलने के लिए पुलिसकर्मियों से ऐसे गिड़गिड़ाई शातिर पत्नी ! फिर थोड़ी देर बाद हुई फरार, तीन सस्पेंड

Crime In UP: कैदी पति से मिलने के लिए पुलिसकर्मियों से ऐसे गिड़गिड़ाई शातिर पत्नी ! फिर थोड़ी देर बाद हुई फरार, तीन सस्पेंड
पुलिस को चकमा देकर पत्नी कैदी पति को लेकर हुई फरार, फोटो साभार सोशल मीडिया

Mathura Haryana Kaidi Farar News

एक महिला ने फिल्मी तर्ज पर पुलिस की गिरफ्त से अपने कैदी पति (Prisoner Husband) को छुड़ाकर रफूचक्कर हो गई. इसके बाद महिला द्वारा की गई इस हरकत से चारों तरफ वह चर्चा का विषय बनी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि महिला स्कूटी लेकर पहुंची थी उसने पुलिस कर्मियों से होटल में कैदी पति से अकेले मिलने की गुहार लगाई थी और फिर हवा की तरह अपने पति को लेकर वह फुर्र हो गई.

पेशी पर आए कैदी को ऐसे छुड़ा ले गयी शातिर पत्नी

अक्सर आप सभी लोगों ने कई बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood Films) में देखा होगा कि जब विलन पुलिस की गिरफ्त में होता है तो उसे छुड़ाने के लिए उसके साथी साजिशन पुलिस पर हमला या फिर उनकी आंखों में धूल झोंककर विलन को छुड़ा लिया करते हैं. लेकिन कुछ इसी तरह का सीन वास्तव में हरियाणा (Haryana) में देखने को मिला पुलिस की गिरफ्त से कैदी को छुड़ाकर महिला ले गई यह महिला कोई और नहीं बल्कि उस कैदी की पत्नी बताई जा रही है. कैदी पुलिस टीम के साथ मथुरा से हरियाणा पेशी पर आया था.

कौन है ये भगौड़ा शातिर?

आपको बताते चले कि हरियाणा में पलवल के हसनपुर भिडूकी का रहने वाला अनिल उर्फ टिंकल धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अप्रैल 2023 से मथुरा जिलाकारागार में बन्द है. जिसपर धोखाधड़ी से संबंधित सात मामले भी दर्ज है एक मुकदमे के चलते उसकी कोर्ट में पेशी होनी थी इसलिए ये जिम्मेदारी हेड कॉन्स्टेबल ज्ञान सिंह, कॉन्स्टेबल विवेकानंद और दिलीप सौंपी गई. ये तीनो सिपाही शातिर को जिला कारागार से लेकर पलवल के लिए रवाना हुए तय समय अनुसार उसकी पेशी भी हो गयी. अब तक सब कुछ ठीक था, तीनो पुलिसकर्मी कैदी अनिल को कुछ दूरी तक लेकर आये और रास्ते मे बस का इंतज़ार करने लगे.

पति से अकेले में मिलने के लिए लगाई गुहार

तभी प्लान के मुताबिक शातिर की पत्नी स्कूटी से पुलिसकर्मियों के पास पहुँची उसने पुलिसकर्मियों से अपने पति से अकेले में मिलने की गुहार लगाते हुए जोर-जोर से मिन्नतें करते हुए रोने लगी. जिसके बाद पुलिस वालो ने उसकी बात मानते हुए उसे अपने पति से मिलने की अनुमति दे दी. महिला अपने अपराधी पति के साथ होटल में चली गयी और पुलिसकर्मी बाहर खड़े होकर दोनो का इंतजार करते रहे.

पुलिसकर्मियों की आंख में धूल झोंककर हुई फरार

करीब एक घण्टे बाद दोनों होटल से बाहर निकले और गुपचुप तरीके से होटल से बाहर निकलते ही महिला ने प्लान के मुताबिक स्कूटी स्टार्ट कर पति को बिठाकर रफू चक्कर हो गई, लेकिन उसे भागता हुआ देख पुलिस कर्मियों ने देख लिया उसे पकड़ने के लिए वह तीनों उसके पीछे दौड़े भी लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल चुकी थी घबराकर पुलिस कर्मियों ने इस घटना की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को फोन करके दे दी.

Read More: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

एसएसपी ने की कड़ी कार्रवाई 

उधर इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मथुरा के एसएसपी ने माना कि इस पूरे मामले में पुलिस कर्मियों की लापरवाही साफ तौर पर दिखाई दे रही है. इसके बाद उन तीनों को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है साथ ही कैदी की पत्नी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब पुलिस शातिर पति-पत्नी की तलाश में जुट गई है.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us