Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Cm Yogi Adityanath News: सोशल मीडिया पर 'योगी आदित्यनाथ' नम्बर वन मुख्यमंत्री ! पीएम मोदी और गृह मंत्री के बाद तीसरे लोकप्रिय राजनेता

Up Cm Yogi Adityanath News: सोशल मीडिया पर 'योगी आदित्यनाथ' नम्बर वन मुख्यमंत्री ! पीएम मोदी और गृह मंत्री के बाद तीसरे लोकप्रिय राजनेता
सीएम योगी आदित्यनाथ, Image Credit Original Source

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) काफी लोकप्रिय नेता (Favourite Leader) बनते जा रहे हैं. उनकी फैन फॉलोइंग (Fan Following) जबरदस्त होती जा रही है. उनसे ऊपर पीएम मोदी (Pm Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) हैं. फ़ॉलोअर्स के मामले में योगी आदित्यनाथ तीसरे लोकप्रिय राजनेता बन गए हैं.

सोशल मीडिया पर नम्बर 1 सीएम बने योगी आदित्यनाथ

सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) छाए हुए हैं. उनकी फैन फॉलोइंग (Fan Following) जबरदस्त है. हर कोई उनके कार्यशैली व अनुशासन से प्रभावित है. जिसका नतीजा यह रहा कि वे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री (Favourite Cm) बन गए हैं. यही नहीं उनके फालोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ती (Increasing Followers) जा रही है. इसका नतीजा यह रहा कि एक्स (x) पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले सीएम बन गए है.

लोकप्रियता के मामले में अन्य राज्यो के सीएम को छोड़ा पीछे, एक्स प्लेटफॉर्म पर नम्बर 1

देश भर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा लोकप्रियता के मामले में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शीर्ष स्थान पर हैं. यही नहीं देश के राजनेताओं में उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर 27.4 मिलियन फॉलोअर्स (Millions Followers) हो गए हैं. उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 27.3 मिलियन को पीछे छोड़कर शीर्ष मुख्यमंत्री की जगह बनाई. जो राज्यों के अन्य मुख्यमंत्रियों से सबसे ज्यादा है. यही नहीं वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बाद फ़ॉलोअर्स के मामले पर तीसरे लोकप्रिय राजनेता हो गए हैं. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक्स पर 24.8 मिलियन और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के एक्स पर 19.1 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं.

yogi_adityanath_cm_up_social_media
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, Image Credit Original Source
लोगों में उनकी कार्यशैली की जाती है पसन्द

सीएम योगी आदित्यनाथ अपने अनुशासन और प्रभावशाली फैसले व उनकी कार्यप्रणाली के लोग मुरीद हैं. तभी उनकी सोशल मीडिया पर फ़ॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच वे जनता के लोकप्रिय राजनेता बनते जा रहे हैं. हर कोई उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व और उनके निर्णय लेने के हर कदम को पसंद करता है. अयोध्या राम मंदिर को लेकर उन्हें विशेष प्रसिद्धि मिली.

लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी नम्बर 1 राजनेता

बात करें सबसे लोकप्रिय नेता की तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का नाम आता है. सोशल मीडिया पर भारत के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स (Followers) वाले नेता हैं. जनता के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं. उनके एक्स पर 95.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं. उनके बाद गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का है, जिनके 34.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 24 और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के 13.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर 5.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं. वहीं एक अन्य केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ​12.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं.

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us