Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:लखनऊ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के भाई प्रहलाद मोदी धरने पर बैठे,क्या है पूरा मामला

Uttar Pradesh:लखनऊ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के भाई प्रहलाद मोदी धरने पर बैठे,क्या है पूरा मामला
Pm modi के भाई लखनऊ एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे हुए।

यूपी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी लखनऊ एयरपोर्ट पर धरने पर बैठ गए हैं,क्या है पूरा मामला..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

लखनऊ:अपने संगठन के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बुधवार को यूपी आए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी लखनऊ एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए हैं।उन्होंने भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया है।पुलिस के अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे हुए हैं।Prahlad modi protest lucknow airport

उन्होंने लखनऊ पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।जब तब उनको रिहा नहीं किया जायगा तब तक वह नहीं जाएंगे। pm modi brother protest

धरने पर बैठे प्रहलाद मोदी ने लखनऊ पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह एयरपोर्ट पर उतरे तो उनके समर्थक उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर आ रहे थे।लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने में बिठा लिया है।उनके खिलाफ मुकदमा लिखने की तैयारी चल रही है।जब तक उन कार्यकर्तोंओ को छोड़ा नहीं जाता वह इसी तरह अनशन में बैठे रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जब पुलिस से मैं इस बारे में बात करता हूँ तो वह कहते हैं कि पीएमओ ऑफिस से आर्डर आया है।मैं उनसे ऑर्डर की कॉपी माँग रहा हूँ लेकिन वह कुछ दिखा नहीं रहें हैं।

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

एक मीडिया रिपोर्ट्स में लखनऊ के एडीसीपी मध्य चिरंजीवी नाथ का बयान लिखा गया है उन्होंने कहा है कि किसी भी कार्यकर्ता को हिरासत में नहीं लिया गया है। प्रहलाद मोदी को प्रयागराज जाना था। वहां जाने के लिए बार-बार कहा जा रहा है लेकिन वह नहीं जा रहे हैं।पुलिस उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए लगी है। बातचीत का दौर चल रहा है।

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us