Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Panchayat Chunav 2021: चुनाव में लगी ड्यूटी से ऐसे मिल सकती है राहत जान ले पूरी बात।

UP Panchayat Chunav 2021: चुनाव में लगी ड्यूटी से ऐसे मिल सकती है राहत जान ले पूरी बात।
फोटो साभार:गूगल

उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh)में होने वाले पंचायत चुनाव(UP Panchayat Election 2021)को लेकर प्रदेश भर में तैयारियां जोरों पर है चुनावी कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगना भी वाज़िब है लेकिन अगर इस ड्यूटी से आपको निज़ात मिल जाए तो कैसा रहेगा।राज्य निर्वाचन आयोग ने ऐसा ही एक पत्र सभी जिला निर्वाचन अधिकारी को जारी किया है।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट...

UP Panchayat Chunav 2021 Updates: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं चार चरणों में होने वाले चुनाव के लिए 3 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी ड्यूटी में लगे लोगों को राहत देने की बात कही है।

राज्य निर्वाचन आयोग(State Election commission UP) ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि पति पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी हों और दोनों की चुनाव में ड्यूटी लग गई हो इस संबंध में यदि उनकी तऱफ से बच्चों की देखभाल को लेकर कोई प्रार्थना पत्र मिलता है तो दोनों में से किसी एक को ड्यूटी से अवमुक्त रखने के लिए सहानुभूति   के तहत विचार किया जाए। 

प्रदेश के कई हिस्सों से कई ऐसे मामले सामने आए थे जिसमें सरकारी नौकरी करने वाले पति पत्नी दोनों की चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है जिसकी वजह से उनके बच्चों की देखभाल की परेशानी सामने आ गई थी। राज्य निर्वाचन आयोग ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सभी जिला अधिकारियों को पत्र लिखा है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने आयोग को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा था। (UP Panchayat Chunav duty)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us