Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Pcs Success Story : पति को अफ़सर बनाने के लिए पत्नी ने किया ये काम अब हो रही है हर तरफ़ चर्चा

UP Pcs Success Story : पति को अफ़सर बनाने के लिए पत्नी ने किया ये काम अब हो रही है हर तरफ़ चर्चा
Alok kumar gupta pcs

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस बार कई ऐसी मेधा चमकी जिनकी सफलता की कहानी हम सभी के लिए प्रेरणा बन गई है. ऐसी ही एक कहानी आलोक कुमार गुप्ता की है जिन्होंने 34 वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी एसपी की पोस्ट पाई है.


हाईलाइट्स

  • लखनऊ के इंद्रानगर के रहने वाले आलोक कुमार गुप्ता बने पीसीएस अफ़सर..
  • पत्नी ने पति के अफ़सर बनने में दिया पूरा साथ..
  • पढ़ाई में पत्नी करती थी आलोक की मदद...

UPPSC Pcs Alok Kumar Gupta Success Story : प्रदेश लोक सेवा आयोग ( पीसीएस) की परीक्षा में 34वीं रैंक लाकर डिप्टी एसपी बने आलोक कुमार गुप्ता के सफलता की कहानी बेहद ख़ास है. आलोक की सफलता के पीछे उनकी पत्नी का हाँथ है. बताया जा रहा है कि पति के लिए पत्नी पढ़ाई के लिए नोट्स बनाती थीं. उन नोट्स का आलोक को तैयारी में बहुत फायदा मिला.

लखनऊ के इंदिरानगर के रहने वाले आलोक कुमार गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( पीसीएस) की परीक्षा में 34वीं रैंक प्राप्त की है. उनका चयन डिप्टी एसपी के पद पर है. इससे पहले वर्ष 2018 में पीसीएस में सफल होकर आलोक फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर की नौकरी कर रहे थे. सरकारी नौकरी के साथ पीसीएस की तैयारी करते रहे.कम समय में उनका सिलेबस पूरा करने में उनकी पत्नी मानसी ने पूरा साथ दिया.

उल्लेखनीय है कि मानसी भी पीसीएस की तैयारी कर रही हैं, लेकिन इंटरव्यू में उनका चयन नहीं हो पाया. आलोक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि दिन में दो से तीन घंटे समय निकालकर पढ़ाई करता था. करंट अफेयर्स के नोट्स उनकी पत्नी बनाती थीं, इससे कम समय में करंट अफेयर्स की तैयारी हो गई.परीक्षा में नोट्स काफी उपयोगी साबित हुए.

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us