
लखनऊ:वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर अवस्थी औऱ सुरेंद्र अग्निहोत्री को मिला 'अटल सम्मान' पुरस्कार
On
लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर अवस्थी औऱ सुरेंद्र अग्निहोत्री को अटल सम्मान पुरुस्कार से सम्मानित किया गया.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
लखनऊ:राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर अवस्थी औऱ सुरेंद्र अग्निहोत्री को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अटल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।दोनों पत्रकारों को यह पुरस्कार पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रदान किया गया।Lucknow news
देश के पूर्व प्रधानमंत्री कवि व पत्रकार भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर जनहित जागरण परिवार की ओर से गोमती नगर में आयोजित किये गए इस भव्य कार्यक्रम में बलरामपुर से विधायक व लोककलाकार डॉ श्रेया सिंह द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ जिसमें देश के नामचीन कवियों द्वारा सुंदर काव्य पाठ किया गया।इसके अलावा डांस अकेडमी के बच्चों द्वारा गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
